Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के घंटानाद के जबाव में कांग्रेस ने ढोल बजा कर भाजपा के 15 साल की पोल खोली.. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कमलनाथ सरकार की 8 माह की उपलब्धियां गिनाई.. इधर कांग्रेस में गुटवाजी की पोल खुलती नजर आई..

भाजपा के घंटानाद के जबाव में कांग्रेस ने ढोल बजा
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज समूचे प्रदेश में घन्टानाद के जरिए कांग्रेस सरकार को अपने वचन पत्र की याद दिलाने की कोशिश की गई। इधर इसके जवाब में कांग्रेस द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर प्रेस कांफ्रेंस करके तथा ढोल पीटकर कमलनाथ सरकार की 8 माह की उपलब्धियां बताने प्रयास किया गया।घंटे भर के अंतर से हुए कांग्रेस के दोनों आयोजनों के दौरान पार्टी की अंदरूनी गुटवाजी की पोल खुलने के साथ शहर में ग्रामीण कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी सवाल उठते नजर आए। 
 दमोह जिला मुख्यालय पर बुधवार को भाजपा के घंटा नाद आंदोलन के बाद शाम को ग्रामीण कांग्रेस का ढोल बजाकर पोल खोलने के प्रयास का हल्ला बोल प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडा लहराते तथा भाजपा सरकार में विकास के दावों की पोल खोलती तख्तियां लहराते नजर आए। इसी के साथ दमोह में मेडिकल कॉलेज नही खुलने से लेकर शहर के आर्थिक पिछड़ेपन पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार के 15 साल में नेताओ के आर्थिक विकास को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई।
ढोल बजा प्रदर्शन में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन मिश्रा नेे कमलनाथ सरकार के आठ माह में गैसवाद में सीमेंट फैक्टरी तथा दमोह में मेडिकल कालेज की स्वीकृति को अहम उपलब्धि बताया गया। प्रदर्शन में अनिल जैन, केके अग्रवाल, समीम कुरेशी, शालिनी सिंह, अंसार बाबा, गिरीश मिश्रा, फारुख भारती, अरुण मिश्रा, ईशाख कुरैशी, नीलेश पटेल, भरत अहिरवार, शैलेंद्र जड़िया, आकाश ठाकुर, नीरज मिश्रा, राजकुमार कछवाहा, संतोष यादव, एक एके चिश्ती, महेंद्र पटेल अनेक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
 प्रदेश प्रवक्ता ने कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाई
इधर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सबलोक ने कमलनाथ सरकार की 8 माह की उपलब्धियां पत्रकारों को गिनाते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस के वचन पत्र में उल्लेखित सभी वायदों को 5 साल में शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। उन्होंने देश के आर्थिक हालात से लेकर केंद्र सरकार की नीतियों और 15 साल तक मध्यप्रदेश में रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों पर सवाल उठाते हुए भाजपा के घंटानाद आंदोलन को जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। 

 कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में जिला संगठक सतीश जैन कल्याण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव वरिष्ठ नेता वीरेंद्र दवे, राजेश तिवारी, जिला प्रवक्ता आशुतोष शर्मा सहित अनेक नेताओं की मौजूदगी रही।पत्रकार वार्ता में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन मिश्रा की गतिविधियों को लेकर उनकों पार्टी द्वारा जारी किए गए कारण बताओं नोटिस तथा आगामी कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए गए। वहीं पत्रकार वार्ता के बाद शहर क्षेत्र में ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस द्वारा भाजपा के घंटानाद के जबाव में ढोल बजाओं प्रदर्शन करना एक बार फिर अनेक सवाल अनुतरित छोड़ता नजर आए। 
क्यों कि इस प्रदर्शन में वह नेता गण नजर नहीं आए जो जिला कांग्रेस कार्यालय की पत्रकार वार्ता में मौजूद थे। वहीं ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता की प्रेस वार्ता में नहीं दिखे। जिससे कांग्रेस नेताओं के बीच अंदर ही अंदर अलग खिचड़ी पकने जैसे हालात साफ दिखे। वहीं विधायक राहुल सिंह से लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन व नगर कांग्र्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर का कांग्रेस के दोनो कार्यक्रमों से नदारत रहना भी चर्चा का विषय बना रहा। अटल राजेंद्र जैन

Post a Comment

0 Comments