Ticker

6/recent/ticker-posts

कागजो में कंप्लीट शौचालय ने ली महिला की जान.. पथरिया-केरवना मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारी.. घर मे शौचालय होता तो बच सकती थी जान..

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर महिला को टक्कर मारी-
दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पथरिया केरबना मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने जगदर गांव के समीप सड़क पार कर रही एक विवाहिता को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को पथरिया से जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद देर रात उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से भाग निकले ट्रक को पथरिया थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर नशे में धुत्त चालक को पकड़ जांच शुरू कर दी है। इधर इस घटना ने स्वच्छता मिशन तहत निर्मित कराए गए शौचालयों की स्थिति की पोल खोलकर रख दी है। आज भी ग्रामीण जन खुले में शौच हेतु जा रहे हैं और जहरीले जीव जंतुओं के अलावा हादसों में जान गवा रहे हैं। यदि इस महिला के घर में शौचालय होता तो हादसे का शिकार होने से बच सकती थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगथर गांव निवासी लक्ष्मण राज की पत्नी रामसखी उम्र 30 वर्ष रविवार रात शौच क्रिया के लिए खेत में गई थी। वापसी में सड़क क्रास कर के घर लौटते समय उसे केरवना तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पथरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
करीब 3 घंटे तक जिला अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही रामसखी को अंततः नही बचाया जा सका। 
देर रात रामसखी की मौत हो जाने के बाद उसके शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना से परिजनों के बीच अस्पताल तथा गांव में गमगीन माहौल बना रहा। 

ग्रामीणों को कहना है कि गांव के अधिकांश घरों में समग्र स्वच्छता अभियान तहत शौचालय निर्माण नही होने से लोगो को शौच क्रिया हेतु खेतो में जाना पड़ता है। सरपंच ने कागजो में ही शौचालय को कंप्लीट दर्शा दिया है। यदि इस महिला के घर मे शौचालय होता तो वो बाहर नही जाती तथा हादसे का शिकार होने से बच सकती थी। पथरिया थाना पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा कर ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। जो शराब के नशे में भी बताया जा रहा हैअजित सिंह राजपूत की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments