Ticker

6/recent/ticker-posts

बैखोफ बदमाश.. दिन दहाड़े महिला आरक्षक की बहिन से सोने की चैन लूटकर गोली मारी..गंभीर हालत में जबलपुर रैफर.. पुलिस ने घेराबन्दी कर सागर के सन्दिग्ध बदमाश को पकड़ा.. !

महिला से सोने की चैन लूटकर बदमाश ने गोली मारी..
दमोह। देहात थाना अंतर्गत बदमाश इन दिनों अब बैखोफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला एक महिला आरक्षक की बहन से सोने की चैन लूट कर गोली मार दिए जाने का सामने आया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से घायल महिला को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। 
दिनदहाड़े घर में घुसकर सोने की चेन लूटने के बाद गोली मारे जाने का यह घटनाक्रम देहात थाना के नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने आया है। जहां मंगलवार दोपहर अज्ञातआरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और भाग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ निवासी बबलू तिवारी के घर पहुचे बदमाश ने आरती तिवारी के गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगा। इसी दौरान आरती ने अपनी चैन वापिस झपटने का प्रयास किया। जिस पर देसी कट्टे से फायर करते हुए आरोपी भाग गया। 
बाद में आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीएससी मुकेश अविद्रा एवं देहात थाना टी आई एचआर पांडे ने पुलिस के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा घायल महिला के बयान दर्ज किए। प्राथमिक उपचार के बाद आरती तिवारी को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। घायल आरती तिवारी महिला आरक्षक नीतू तिवारी की बहिन बताई जा रही है।
घंटे भर बाद सागर निवासी सन्दिग्ध आरोपी पकड़ा-
सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाली वाले एक सन्दिग्ध आरोपी के पुलिस घेराबंदी करके पकड़ लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पकड़ा गया आरोपी सागर का निवासी बताया जा रहा है तथा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी कोई खुलासा या जानकारी नहीं दी है।
 बताया जा रहा है कि बबलू तिवारी की पत्नी आरती को गोली मारने के बाद भागे आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस ने जब आरोपी के संभावित छिपे होने की जगह पर दबिश दी तो वहाँ पर एक अज्ञात व्यक्ति पुलिस के हाथ लगा। किसी पकड़कर पुलिस नरसिंहगढ चौकी में लाकर पूछताछ कर रही है। यह व्यक्ति सागर निवासी बताया जा रहा है नरसिंहगढ़ में यह क्या करने आया था तथा उसके साथियों के बारे में पता शादी करने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments