Ticker

6/recent/ticker-posts

बसपा विधायक बेटे के साथ सफारी दुर्घटना में गंभीर.. हर्षित की हालत जबलपुर में नाजुक, नितेश की मौत से महंतपुर में मातम का माहौल..

 कार दुर्घटना में गंभीर नितेश की जबलपुर में मौत-
दमोह के बांदकपुर मारूताल बाईपास पर बीती रात बसपा विधायक राम बाई के बेटे की सफारी गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद चारो घायलो को जबलपुर रेफर कर दिया गया था। घायलो में महंतपुर निवासी राधे पटेल के बेटे नितेश तथा सागर नाका निवासी बलराम ठाकुर के पुत्र हर्षित की हालत दमोह से ही नाजुक बनी हुई थी।
 जबलपुर में इलाज के दौरान नितेश पटेल मौत हो जाने की खबर शनिवार को दमोह पहुंचने के बाद उनके गृह ग्राम महन्तपुर में मातम भरा माहौल बना रहा। दोपहर बाद बेहद गमगीन माहौल में नितेश का अंतिम संस्कार हुआ। वही हादसे में घायल सागर नाका निवासी हर्षित  की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि विधायक राम बाई के बेटे देवराज उर्फ़ बिट्टू तथा बसुंधरा कॉलोनी निवासी शंभू मिश्रा के पुत्र अंकित मिश्रा की हालत में सुधार बताय गया है।
 देहात थाना प्रभारी एचआर पांडे घटनाक्रम जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का बीमा आदि था अथवा नहीं। उल्लेखनीय है कि घटना की जानकारी कलेक्टर एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण शुक्रवार रात को ही जिला अस्पताल तथा दुर्घटना स्थल पहुच गए थे। वही विधायक रामबाई घायलो के साथ जबलपुर रवाना हो गई थी।
 इस दर्दनाक हादसे में सफारी कार के अगले एक्सेल टूटने के बाद अगले तथा पिछले चके निकल कर फिक गए थे। गाड़ी में सवार चारों युवक भी बाहर निकल दूर फिक गए थे। हादसे की सूचना स्थानीय युवकों द्वारा पुलिस को देकर दुर्घटना स्थल के जो वीडियो बनाये गए थे। उनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना खतरनाक था। 
दर्दनाक हादसे के शिकार नीतीश की अंतरात्मा को शांति मिले, परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिली तथा घायलों की हालत में जल्द सुधार हो। ओम शांति शांति..

Post a Comment

0 Comments