Ticker

6/recent/ticker-posts

CM कमलनाथ ने PM नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद के गुणगान पर निशाना साधा.. फिर भी पिछली बार की तरह कांग्रेसीयो में नजर नहीं आया जोशो जुनून..

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार की वचनबद्धता दोहराई-
दमोह। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को तहसील ग्राउंड पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन बनाम जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी लखन घनघोरिया, हर्ष यादव, प्रभु राम चौधरी, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, स्थानीय विधायक राहुल सिंह, मलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजय टंडन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष  यशपाल ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव सहित अनेक कांग्रेस नेता मंच पर मौजूद रहे।
 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी वचनबद्धता पर कायम है और वह दिए गए वचनों को वह हर हाल में पूरा करेगी। किसानों को लेकर चिंतित नजर आए मुख्यमंत्री कमल नाथ ने उड़द तथा धान खरीदी की बकाया राशि का हर हाल में भुगतान होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यवस्था में परिवर्तन हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 
मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की किसान नीति की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि 15 लाख रूपए देने का वायदा करने वाले लोग अब किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के हित में क्रांतिकारी परिवर्तन की बात करते हुए मोदी जी के राष्ट्र वाद की बातों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन की पार्टी ने देश को कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तक नहीं दिया वह लोग अपने वायदों से देश का ध्यान हटाने के लिए अब राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं।
 रीवा में पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने जाने के लिए की वजह से मुख्यमंत्री जल्दी ही अपने भाषण को विराम दे दिया। आज मुख्य मंत्री की सभा में उनके पूर्व के कार्यक्रम की तरह कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की भीड़ और उनके अंदर जोशो जुनून का अभाव भी साफ झलकता नजर आया।

 तहसील ग्राउंड से जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कमल नाथ वह पूर्व मंत्री कुसमरिया के साथ हेलीकॉप्टर से सकोर रवाना हुए। जहां उनकी नातिन को विवाह अवसर पर आशीर्वाद देकर CM रीवा रवाना हो गए। इसके पूर्व हेलीकॉप्टर से दमोह आगमन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का हेलीपैड पर कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व मंत्री कुसमरिया ने भी स्वागत किया।
हेलीपैड से तहसील ग्राउंड रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और दमोह क्षेत्र से टिकिट के प्रबल दावेदार कुर्मी समाज के युवा नेता मानक पटेल के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने  श्री पटेल और उनके परिजनों के साथ अलग से मंत्रणा भी की। जिससे उनकी दावेदारी को बल मिलने के साथ उनकी मुख्यमंत्री से नजदीकी की भी चर्चा होती रह। इधर भोपाल में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हटा के देवेंद्र चौरसिया भी मुख्यमंत्री के स्वागत में आतुर नजर आए। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन के पक्ष में नारेबाजी के साथ टिकट की मांग भी युवा वर्ग द्वारा की जाती रही।
 मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस दौरा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कुसमरिया बाबा को आम कांग्रेस नेताओं से अधिक महत्व मिलता नजर आया। वही दमोह से लोकसभा टिकट के कांग्रेस के पुराने दावेदार पूर्व मंत्री राजा पटेरिया  और मुकेश नायक की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। इधर CM की सभा के दौरान आम नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच वह जोश और जुनून भी देखने को नहीं मिला जो 5 महीने पहले इसी तहसील ग्राउंड पर श्री कमलनाथ के आगमन के दौरान देखने को मिला था। कमलनाथ जी के तब के और अब के दौरे में नेताओं कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ क्या फर्क रहा इसकी अपडेट के साथ जल्द मिलते हैं। अटल राजेंद्र जैन 

Post a Comment

0 Comments