Ticker

6/recent/ticker-posts

सागर छतरपुर हाईवे पर बंडा के पास 407 की टक्कर से मैजिक के परखच्चे उड़े, बम्होरी बक्सवाहा से बांदरी जा रहे 5 लोगो की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल..

 मिनी ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी 5 मृत-
बंडा। सागर जिले के बंडा में गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार मिनी ट्रक 407 वाहन और सवारियों से भरी मैजिक गाड़ी के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए तथा 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दर्जनभर से अधिक घायलों का इलाज जारी है। बक्सवाहा बमोरी के समीप के निवासी एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं।
  बंडा से 2 किमी दूर हरसिद्धी मंदिर ग्राम जमुनिया के पास मैजिक एवं मिनी ट्रक की भीषण टक्कर होने से मैजिक में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायलों को उपचार के बाद  बंडा से सागर रिफर किया गया।  सभी मृतक छतरपुर के बक्स्वाहा बम्होरी के मुडिया के निवासी बताये जा रहे हैं। जो ग्राम मुडिया बम्होरी जिला छतरपुर से बांदरी क्षेत्र के उमावड़ा गांव बहिन के जन्मोत्सव में गन्ता लेकर जा रहे थे। ये सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। 
बंडा से 2 किमी दूर मिनी ट्रक 407 क्रमांक MP15 B 3866 ने  मैजिक को जोरदार टक्कर मारकर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक बंडा से शाहगढ़ की ओर जा रहा था। घायलों को बंडा स्वास्थ्य केन्द्र लाते समय मथुरा प्रसाद लोधी 60 वर्ष, किषोरी सिहं लोधी 17 वर्ष, संजना लोधी 14 वर्ष और देवेन्द्र ठाकुर चालक 25 वर्ष की मौत हो गई। गंभीर घायलों में बलवंत प्रतिपाल अजय सिंह षिवम सिंह कृपाराम हरिसिंह राजाराम छुट्टू राजा आकाष लोधी घनष्याम लोधी को सागर रिफर किया गया।  

                                   
सूचना मिलते ही एसडीएम विनय द्विवेदी तहसीलदार विनीता जैन शाहगढ़ सीईओ सुनीता शर्मा टीआई सतीष सिंह आरआई पटवारी ग्राम वासी एवं नगर के सभी पत्रकार बंधु दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाने में सभी ने घायलों का सहयोग किया।

 समाचार लिखे जाने तक 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गई। शाहगढ़ में पदस्थ सीईओ सुनीता शर्मा की छोटी बहन डॉ. पूनम शर्मा डॉ. आरएस भोजक एवं डॉ. एमए कुरैशी ने घटना स्थल से घायलों को लाने में सहयोग किया एवं प्राथमिक उपचार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।  बंडा से  दिनेश लोधी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments