Ticker

6/recent/ticker-posts

शहीद जवानों के परिजनों के लिए रायपुर के डॉक्टर ने की अनोखी पहल.. जीवन भर देंगे निशुल्क चिकित्सा सुविधा व उपचार.. इसके लिए उन्होंने बाकायदा का बोर्ड भी लगा दिया..

 जवानों व परिजनों का जीवन भर निशुल्क इलाज- 
रायपुर। पुलवामा आतंकी घटना में शहीद हुए जवानो को हर कोई अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है। कोई रैली निकाल कर तो व्यापारी अपने संस्थान बन्द रखकर तो कोई सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर आतंकियों का विरोध कर रहा है। लोगो का मानना है कि वो देश के रक्षको के लिए जो भी कर सकते है कर रहे है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी एक डॉक्टर इन दिनों काफी चर्चाओं में है। डॉ साहब ने अपने प्राइवेट क्लिनिक में जवानो और उनके परिजनों के लिए इलाज मुफ्त कर दिया है। वो भी जीवन भर के लिए। इसके लिए उन्होंने बाकायदा का बोर्ड भी लगा दिया। 
देश की किसी भी सेना से जुड़े हुए जवान और उनके परिजनों को कोई भी शारीरिक पीड़ा हो वह डॉक्टर भीष्म शदाणी से मिल सकता है। उनकी  जीवन अनमोल हॉस्पिटल में  निशुल्क जांच चेकअप के साथ  उपचार भी  निशुल्क किया जाएगा। डॉक्टर भीष्म का कहना है कि वे यहाँ से अपने देश के लिए जो कर सकते है कर रहे है ।  डॉ साहब की इस देश भक्ति के कारण राजधानी रायपुर के बाहर देश के अन्य क्षेत्रों में भी प्रेरणा का कार्य किया मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य प्रांतों के चिकित्सकों तथा उनके निजी अस्पतालों में वीर सैनिकों के तथा उनके परिजनों के उपचार हेतु नि शुल्क सेवाओं की घोषणा चिकित्सक चल कर सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments