Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क निर्माण हेतु समाजसेवी के सविनय अवज्ञा आंदोलन का असर.. 24 घण्टे में मंजूर हुई 1 करोड़ 12 लाख 84 हजार की सड़क..

सड़क निर्माण हेतु सविनय अवज्ञा आंदोलन संपन्न-
दमोह। धमारा-गंभीरा सड़क निर्माण की मांग को लेकर 7 जनवरी को अर्थखेड़ा गांव में समाजसेवी संतोष भारती के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ सविनय अवज्ञा आंदोलन सड़क निर्माण हेतु प्रशासन की स्वीकृति मिलने के बाद 8 जन. की रात समाप्त हो गया। आंदोलन के 24 घंटे के अंदर ही सड़क निर्णाण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए भारती जी के प्रयासों को साधुवाद दिया है।
इस मौके पर आंदोलनकारियो को माला पहनाकर तथा दूध पिलाकर आंदोलन खत्म कराया गया। इस सड़क निर्माण हेतु मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने 1 करोड़ 12 लाख 84 हजार रु की प्रशासनिक स्वीकृति आज ही प्रदान की है। तथा इस पत्र को प्रशासन के प्रतिनिधि ने सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थल पर पहुच प्रदान किया। 
जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल निर्मित हो गया। सभी ने भारती जी का ह्रदय से धन्यवाद जताया।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से सड़क विहीन गांव धमारा तथा गंभीरा के लोगों द्वारा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। जिस पर प्रशासन द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। उसी समय संतोष भारती ने भी गांव पहुंचकर लोगों को मतदान करने प्रेरित किया था। 
लेकिन चुनाव नतीजों के बाद भी जब सड़क बनाने ध्यान नही दिया गया तो सन्तोष भारती के साथ ग्रामीणों ने पुनः कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को समस्या से अवगत कराते हुए सड़क निर्माण की मांग की थी। कार्यवाही नही होने पर 7 जनवरी से अविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसके बाद 7 जनवरी सुबह 7 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया था। इस में भारतीजी के साथ अनेक लोग शामिल हुए थे।
  इधर भारती जी के कड़ाके की ठंड में सविनय अवज्ञा आंदोलन की और लगने पर खबर लगने पर आज दिन भर शहर से उनके शुभचिंतकों का आना जाना लगा रहा शाम को भी बुद्धिजीवी वर्ग के अनेक लोगो ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर  उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली  और  प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण हेतु  स्वीकृति प्रदान कर दिए जाने पर आभार जताया। राजू प्रिंस की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments