Ticker

6/recent/ticker-posts

क्रिसमस पर घोर विरोधी नेता हुए एक.. जयन्त मलैया ने सन्तोष भारती के साथ काटा केक.. सांसद प्रहलाद पटेल ने खिलाया..

राजनैतिक सद्भाव की मिसाल बना क्रिसमिस पर्व-
दमोह। प्रभु यीशु का आगमन देश दुनिया में सद्भाव की अलख जगाने के लिए हुआ था, बुराई मिटाने के लिए हुआ था। बिगड़े हुए संबंधों को बनाने के लिए हुआ था। यह बात एक बार फिर दमोह मे क्रिसमस पर्व के मौके पर सामाजिक राजनैतिक सद्भाव के नजारे के साथ सही साबित होती नजर आई। अवसर था घोर राजनीतिक विरोधियों के बीच मंच साझा कर सद्भावना दिखाने का।
प्रभु यीशु मसीह के जन्म का पर्व क्रिसमस इस वर्ष भी देश दुनिया के साथ दमोह में बड़े ही उमंग और उत्साह पूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मौके पर चर्च भवन में विशेष आराधना सभा के साथ केक काटकर एक दूसरे को यीशु के जन्म की बधाइयां दी गई।

इस मौके पर चर्च काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अजय लाल ने क्रिसमस पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह के जन्म का विवरण देना बहुत कठिन है। जन्म को चित्रित करना भी कठिन है। क्योंकि प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर की भेंट के रूप में पूरे मानव समाज को मिले है। इस मौके पर डॉ लाल ने क्रिसमस समारोह में  उपस्थित नेताओं के बीच से चुनाव के दौरान उपजे राजनीतिक विद्वेष को दूर करने महत्वपूर्ण संदेश देकर उपस्थित जनमानस को गदगद कर दिया।


इस दौरान विभिन्न वर्ग समुदाय और दलों से प्रमुख जनों की उपस्थिति के चलते सामाजिक और राजनैतिक समन्वय तथा सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के मौके पर तैयार किए गए विशाल केक को काटने कि जब बारी आई तो इसके लिए घोर राजनीतिक विरोधी पुराने समाजवादी संतोष भारती और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को हाथों में चाकू पकड़ा कर आंगे कर दिया गया।
इन्हें संबल प्रदान करने के लिए भाजपा-कांग्रेस के मंचासीन नेताओं के अलावा उपस्थित जन समुदाय लगातार तालियां बजाकर प्रेरित करता रहा। मलैया एवं भारती द्वारा केक काटे जाने के बाद जब एक दूसरे को खिलाए जाने की बारी आई तो पिछले लोकसभा चुनाव में घोर विरोधी रहे आप पार्टी के प्रत्याशी संतोष भारती ने नजदीक खड़े सांसद प्रहलाद पटेल को केक खिलाने का नाकाम प्रयास किया।

लेकिन पुष्पमाला पहनाने वाले को ही पहना देने में महारत रखने वाले श्री पटेल ने केक खाने के बजाएं श्री भारती को केक खिलाकर गदगद कर दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री मलैया दूर ही नजर आए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजय टंडन, जिला भाजपा अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, पूर्व अध्यक्ष मनु मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला ध्यक्ष बिहारी गौतम, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर चौधरी सहित विभिन्न वर्ग समुदाय के प्रमुख जनों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवर्त लाल द्वारा किया गया। 


हम सभी के जीवन में भी ऐसी सद्भावना बने इन्हीं मंगल भावनाओ के साथ आप सभी को हैप्पी क्रिसमस। 
अटल राजेन्द्र जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments