ग्राहकों के बयान दर्ज, वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट
दमोह। जिला कलेक्टर नारायण प्रताप यादव के सख्त निर्देशों के परिपालन में आज नायब तहसीलदार ने बनवार स्थित कंपोजित शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र के शराब दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनवार
शराब दुकान पर निर्धारित दर से अधिक दामों पर शराब बेचे जाने की लगातार
शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों
के निर्देशन में नायब तहसीलदार अटल बिहारी वर्मा ने पुलिस बल के साथ दुकान
पर दबिश दी।
जांच में सामने आईं ये गंभीर खामियां: तय दर से अधिक वसूली: मौके पर देशी और अंग्रेजी शराब निर्धारित रेट से अधिक दामों (ओवररेटिंग) पर बेची जाना पाई गई। रेट लिस्ट गायब: दुकान के बाहर नियमानुसार अनिवार्य रूप से लगाई जाने वाली रेट सूची चस्पा नहीं पाई गई।दस्तावेजों में गड़बड़ी: निरीक्षण के दौरान दुकान के संचालन एवं स्टॉक से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों में भी भारी कमी उजागर हुई।
पंचनामा तैयार, होगी वैधानिक कार्रवाई.. कार्रवाई
के दौरान नायब तहसीलदार ने मौके पर मौजूद ग्राहकों एवं स्थानीय निवासियों
के बयान दर्ज किए। नायब तहसीलदार अटल बिहारी वर्मा ने बताया कि मौके पर पाई
गई तमाम अनियमितताओं का पंचनामा तैयार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत
जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है, जिसके आधार पर संबंधित
दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान बनवार चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह परिहार भी पुलिस टीम
के साथ मौजूद रहे। अभिषेक खरे की खबर


.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ