मंत्री लखन पटेल ने किया सड़कों का भूमि पूजन, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने मिनी किट बाटी.. कांग्रेस ने इंदिरा जी की पुण्यतिथि मनाई, केन्द्रीय मंत्री का किया पुतला दहन..

 मंत्री लखन पटेल ने किया सड़कों का भूमि पूजन दमोह। प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तालगाँव में बरोदा.भरोटा.तालगाँव से बड़ागाँव तक नवीन सड़क मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा 3 50 किमी लंबाई की इस सड़क का निर्माण 470 58 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस सड़क के भूमिपूजन से उन्हें आत्मीय संतोष की अनुभूति हो रही है। यह पथरिया विधान सभा क्षेत्र की अंतिम सड़क थी जिसके अभाव में संबंधित गाँव मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पा रहे थे। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो रही है। 

 सगौनी.टिकरिया मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन.. दमोह। प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टिकरिया में सगौनी.टिकरिया मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। सगौनी.टिकरिया मार्ग की लंबाई 5 60 किलोमीटर है तथा इसके निर्माण पर 571 32 लाख रुपये की लागत आएगी।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा गांव.गांव तक सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है जो ग्रामीण विकास की नींव को सशक्त बना रहा है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।यह मार्ग लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी से संबंधित होने के कारण दोनों हिस्सों को एक साथ जोड़ने का रास्ता निकाला गया। आज इस महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद टिकरिया सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने 150 किसानों को मिनी किट बाटी.. दमोह। जबेरा किसानों के कल्याण एवं कृषि विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को निज कार्यालय नोहटा में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के तत्वावधान में बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्र के 150 किसानों को मिनी किट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराकर कृषि कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना तथा बेहतर उत्पादन में सहयोग प्रदान करना है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किसानों की समृद्धि एवं कृषि के सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों का कल्याण प्राथमिकता है। किसानों को शासन की कृषि हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी नरेंद्र सिंह लोधी सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 इंदिरा जी की पुण्यतिथि वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई.. दमोह। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल की जयंती कांग्रेस जनो ने जिला कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित करके मनाई गई। महापुरुषों का पुण्य स्मरण करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी वह शख्सियत थी जिन्होंने विदेशों में अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया था। बैंको का राष्ट्रीयकरण उन्हीं की देन है।

पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि वह अदम्य साहसी थी। उस समय विपक्ष ने तो उन्हें मां दुर्गा समान उन्हें सम्मान दे रखा था। नितिन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, परम यादव, प्रदीप पटैल, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अमर ंिसंह, दिनेश रैकवार, अभिषेक यादव, दृगपाल सिंह,  संतोषी अठया ने भी कहा कि उस समय के राजनेताओं में वैचारिक मतभेद नहीं थे। गृहमंत्री रहते हुए वल्लभ भाई पटेल ने देश हित में अनेक कार्य किये। उन्हें आज भी हम याद करते है और उनके बताये हुए मार्ग का अनुसरण करते है। इस अवसर पर जावेद रोजान, अनूप दुबे, वकील कुरैशी, लाखन सींग, भारती अठया, सविता लोधी, खिल्लू ठाकुर, श्रीकांत पटेल, चंदन सिंह, बाबु चौहान सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का किया पुतला दहन.. दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं पार्षदो ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को म.प्र. से राज्यसभा सदस्य बनाये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अम्बेडकर चौक पर पुलिस की मौजूदगी में दो पुतलों का दहन किया गया। पुतले जलाते हुए महासचिव नितिन मिश्रा, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बबलू भटट, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहितास, दिनेश रैकवार, डी.पी. पटेल, शमीम कुरैशी, राव लाखन सिंह, अभिषेक यादव, अजय जाटव, नौशाद खान, खिल्लू ठाकुर, जावेद रोजान आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार दागियो को उपकृत करने में लगी है।

एक दागी दुष्यंत गौतम को पहले राज्यपाल बनाया गया। अब वह मंत्री जिनका नाम बहुचर्चित एपस्टीन फाईल में उन्हें म.प्र. से राज्यसभा सदस्य बनाया जा रहा है। उनका यह कृत्य अति निंदनीय है। सत्ता लोलुपता की खातिर भाजपा नैतिकता खो चुकी है। पार्षद पप्पू कसोटया, अफजल खान, जीशान पठान ने भी कहा कि मासूम बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी जेफ्री एपस्टीन के साथी हरदीप सिंह पुरी को भाजपा द्वारा राज्यसभा सदस्य बनाना शर्मनाक है। इस अवसर पर वकील कुरैशी, जित्तू अहिरवार, साहिल साहनी, विनय अहिरवार, दीपक चौधरी सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ