अयोध्या में प्रभु श्रीराम को साक्षी मानकर लव मैरिज करने वाले.. नवदम्पति ने प्रताड़ना के चलते जहर खाकर जान देने की कोशिश की..

नवदम्पति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की

दमोह। अयोध्या प्रभु श्री राम को साक्षी मानकर लव मैरिज करने के साथ कोर्ट मैरिज करने वाले एक नवदम्पति को अब वापिस अपने गांव आकर जीवन यापन करना और साथ में रहना मुश्किल हो गया है। लगातार प्रताड़ना के चलते नव दंपति द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिए जाने का घटनाक्रम सामने आया है। जिस पर उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के पौड़ी गांव में नव दंपति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक रूप से आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है, पति अनिल दुबे और स्नेहा उर्फ नेहा विश्वकर्मा को गंभीर हालत में पहले हटा सिविल अस्पताल और बाद में दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों का उपचार जारी है।
अनिल दुबे का कहना है कि उसने अमानगंज के नयापुरा निवासी स्नेहा विश्वकर्मा से अयोध्या में भगवान श्री राम को साक्षी मानकर कोर्ट मैरिज की, लेकिन पत्नी के माता-पिता लगातार दोनों को प्रताड़ित कर रहे हो और घर पर गुंडे लाकर जान से मारने की धमकियां दे रहे जिसके कारण उन लोगों ने साथ-साथ यह आत्मघाती कदम उठाया है। इधर नेहा विश्वकर्मा ने भी अपने मां-बाप और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दोनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ