स्टेट हाईवे पर बाइक से गिरे बहिन भाई को ट्रक ने टक्कर मारी, जबलपुर रेफर.. वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर कल्टीवेटर ज़ब्त..

बाइक से गिरे भाई बहिन को ट्रक ने टक्कर मारी..
दमोह। हटा पन्ना स्टेट हाईवे की क्षतिग्रस्त खराब सड़क पर एक बार फिर बाइक सवार हाथ से कैसे कारों का अस्पताल पहुंचे हैं। बुधवार को गैसाबाद थाना क्षेत्र में हिनौता कला के पास बाइक से जा रहे नाबालिक किशोर भाई-बहन बाइक से गिरने के बाद हादसे का शिकार हो गए। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हिनौता कला निवासी बसंत अहिरवार अपनी बहन गुन्नो को बाइक पर ले जा रहा था। रास्ते में खराब सड़क पर बाइक असंतुलित होकर फिसलते चली गई।  इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक दोनों को टक्कर मार ते हुए निकल गया। जिससे दोनों के दाहिने हाथ में गंभीर चोटों के साथ फैक्चर की स्थिति निर्मित हो गई।
बाद में घायल भाई बहन को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बहन के हाथ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है वही भाई के हाथ में भी गंभीर चोट आई है। 
वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर कल्टीवेटर ज़ब्त.. दमोह। वन विभाग की टीम ने बुधवार को  बड़ी कार्रवाई की है. वन परिक्षेत्र दमोह के अंतर्गत घाट पिपरिया बीट (कक्ष क्रमांक आर.एफ. 95, ग्राम मुहली) में मानसून गश्ती के दौरान वन भूमि को तोड़कर अवैध रूप से जुताई करते हुए एक सोनालिका ट्रैक्टर, कल्टीवेटर और लेवलर ब्लेड को मौके से ज़ब्त किया गया है..
मामले में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के आरोप में बृजेश यादव व उत्तम गौंड दोनों निवासी: ग्राम मुहली को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह विक्रम चौधरी के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक देवेंद्र शुक्ला, प्रमोद रावत, वन रक्षक राहुल गौंड, अमान सिंह ठाकुर और पंकज पटेल द्वारा की गई.आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ