एसपी की अनुपस्थिति में तीन बड़े खुलासे.. हिंडोरिया हत्याकांड में चार तेंदूखेड़ा मर्डर केस में नाबालिग गिरफ्तार.. ऑपरेशन क्लीन के तहत उड़ीसा के 03 गांजा तस्कर गिरफ्तार..

हिण्डोरिया अंधे कत्ल का खुलासा, 04 गिरफ्तार

दमोह। पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की अनुपस्थिति में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन बड़े मामलों का खुलासा किया गया इस दौरान एडिशनल एसपी सीएसपी तथा टीआई की मौजूदगी रही।

 थाना हिण्डोरिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 07 हिण्डोरिया स्थित अब्दुल रज्जाक के किराये के मकान के एक कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना हिण्डोरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर मृतक की पहचान बुच्ची उर्फ आमिर खान पिता निसार खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 हिण्डोरिया के रूप में हुई।

घटनास्थल निरीक्षण के दौरान मृतक के दोनों पैरों की जांघों पर चाकू के गंभीर घाव एवं शरीर पर खून के निशान पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा एफ.एस.एल. टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर थाना हिण्डोरिया में अपराध क्रमांक 211/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मृतक के घटना से पूर्व के संपर्कों, गतिविधियों एवं घटनास्थल के आसपास लगे तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि घटना की रात्रि गोप तलैया के पास मृतक बुच्ची खान का रामजी लोधी, पवन ठाकुर, शेर खान एवं चंदन सिंह के साथ विवाद हुआ था।
प्रकरण के पर्दाफाश में एसपी श्री आनंद कलादगि के निर्देशन, एएसपी श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी महोदया सुश्री प्रिया सिंधी के निर्देशन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, हिण्डोरिया थाना टीम एवं साइबर सेल टीम दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विवेचना के दौरान प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त व्यक्तियों को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों ने बताया कि मृतक बुच्ची खान एवं रामजी लोधी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दिनांक 22/06/2026 की रात्रि विवाद के दौरान मृतक द्वारा रामजी लोधी को थप्पड़ मारकर अपमानित किया गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने आपस में योजना बनाकर रात्रि करीब 01 बजे मृतक के कमरे पर पहुँचकर हमला किया। आरोपी रामजी लोधी द्वारा चाकू से वार कर बुच्ची खान की हत्या करना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए जाने संबंधी एवं गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किए जाने संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

 तेंदूखेड़ा मर्डर केस में नाबालिग गिरफ्तार दमोहघटना दिनांक 23.06.26 को थाना तेन्दूखेडा क्षेत्रान्तर्गत पण्डा सेठ की दुकान के सामने मेन रोड तेन्दूखेडा में साप्ताहिक बाजार में ठेले को लेकर मृतक अतुल अहिरवार पिता वीरन अहिरवार उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्र.05 तेन्दूखेडा ने अपने ठेले को 50 रूपयें किराये पर दमोह के फल विक्रेता धीरेन्द्र खटीक को दिया था.. जब मृतक अतुल अहिरवार किराया लेने गया, तो उनके बीच 30 रूपयें को लेकर विवाद हुआ, जिस पर विधि विरूद्ध बालक द्वारा अतुल अहिरवार के सीने पर चाकू मार दिया गया ।घायल को अस्पताल तेन्दूखेडा ले जाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के निर्देशन में एसडीओपी तेन्दूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा निरी. रावेन्द्र बागरी एवं पुलिस बल  तेन्दूखेडा,थाना प्रभारी तेजगढ, थाना प्रभारी तारादेही त्वरित कार्यवाही करते हुये कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुये, प्रार्थी वीरन लाल  पिता पूरनलाल अहिरवार  उम्र 56 साल निवासी वार्ड क्र  05 तेन्दूखेडा की रिपोर्ट पर अपराध क्र 257/26 धारा 103(1),296(बी)  बीएनएसएस आरोपी 1.धीरेन्द्र खटीक 2.विधि विरूद्ध बालक दोनो निवासी हरसिद्धी माता के पास कोतवाली दमोह के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विधि विरूद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । फरार आरोपी धीरेन्द्र खटीक निवासी हरसिद्धी माता के पास दमोह कोतवाली दमोह ।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी- निरी. रावेन्द्र बागरी थाना प्रभारी तेन्दूखेडा,उपनिरी.अरविन्द सिह लोधी थाना प्रभारी तेजगढ, उप निरी. आलोक तिरपुडे थाना प्रभारी तारादेही, सउनि संजय सिह, प्रआर. बृजेश तिवारी ,प्रआर. रविचन्द्र घोषी ,आर. राममिलन घोषी ,आर नंदलाल कुर्मी ,आर. रणधीर दांगी ,आर. चालक विजय दीक्षित थाना तेन्दूखेडा ,प्रआर लखनलाल ,आर.चालक रौनक पटैल,आर.रामजी साहू..
 
 ऑपरेशन क्लीन के तहत 35 किलो गांजा लिए उड़ीसा निवासी 03 गिरफ्तार..  पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध “ऑपरेशन क्लीन” चलाये जाने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में दिनांक 23- 24.06.2026 की रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर सीता बावली मरघटा के पास विद्युत मंडल सब स्टेशन के सामने घेरावंदी की।
आरोपीगण 1. मिथुन नाग पिता गोपाल नाग उम्र 27 साल ,2. लालू हरिपाल पिता राजेन्द्र हरिपाल उम्र 45 साल 3 प्रशांत नाग पिता गोपाल नाग उम्र 22 साल तीनो निवासी ग्राम किरकिची थाना मानमुंडा जिला बौद्ध (उड़ीसा) के कब्जे से 35 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 08 लाख 77 हजार पांच सौ रुपये का विधिवत् जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्र 604/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 3(5) बीएनएस का प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र बजरिया दमोह द्वारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मशरुका अवैध मादक पदार्थ गांजा 35 किलो 100 ग्राम कीमती 877500/- रुपये. सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी थाना कोतवाली दमोह पुलिस स्टाफ ..
Reactions

Post a Comment

0 Comments