अंबिकापुर ट्रेन का श्रेय लेने समर्थकों के बीच लगी होड़
दमोह/अंबिकापुर। सरगुजा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों और यात्री संघों द्वारा लगातार अंबिकापुर निजामुद्दीन ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने की मांग रेल मंत्रालय के समक्ष रखी जा रही थी। आखिरकार रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की आवश्यकता और बढ़ती मांग को देखते हुए इसे द्विसाप्ताहिक करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन कब से चलेगी इसकी कोई अधीकृत तिथि घोषित नही की गई है। इधर इसका श्रेय लेने दमोह सागर के सांसद समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर मिलती जुलती पोस्टों के जरिए होड़ सी लगी है ऐसे में अपेक्षा की जा रही है कि बिना रूके निकल रही गाड़ियों तथा कोरोना काल से बंद ट्रेनों को चलवाने भी इसी तरह से प्रयास किए जाए..
लंबे समय से अंबिकापुर से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 22407/ 22408 अंबिकापुर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाने की मांग अब रेलवे बोर्ड ने स्वीकार करते हुए ट्रेन को साप्ताहिक से द्वि साप्ताहिक करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के बाद सरगुजा सूरजपुर कोरिया और आसपास के जिलों के यात्रियों में खुशी का माहौल है। रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय 2 दिन संचालित होगी। रेलवे बोर्ड ने संबंधित रेलवे जोनों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नई व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किया जाए तथा इसकी व्यापक जानकारी यात्रियों तक पहुंचाई जाए।रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त फेरे की शुरुआत विशेष सेवा के रूप में की जा सकती है जिसे बाद में नियमित सेवा से जोड़ा जाएगा। रेलवे बोर्ड के इस फैसले का इस ट्रेन के स्टापेज वाले क्षेत्रों के रेल यात्रियों ने स्वागत किया है। साथ ही माननीय रेल मंत्री का आभार मानते हुए आने वाले समय में इस गाड़ी को प्रतिदिन चलाने की भी अपेक्षा की है। आवश्यक रेल सुविधाओं की कमी से जूझ रहे दमोह सागर के रेल सेवा संघर्ष समिति एवं रेल यात्रियों ने भी इस गाड़ी के सप्ताह में दो दिन किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।
इधर सागर दमोह के सांसद समर्थकों के द्वारा इस गाड़ी के फेरे में वृद्धि का श्रेय अपने सांसदों को देने के लिए सोशल मीडिया पर होड़ सी लगी हुई है। फेसबुक इंस्ट्राग्राम लोकल मीडिया आदि पर अपने क्षेत्र के लोगों को यह खुशखबरी माननीय सांसद के साथ माननीय रेल मंत्री की फोटो के साथ दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय द्वारा 19 जून को इस गाड़ी के सप्ताह में दो दिन चलाने का आदेश जारी किया था लेकिन इस पत्र के रेलवे की बेवसाईट पर अपडेट होने के बाद 23 जून को इस बारे में अधिकांश लोगों की इसकी जानकारी लगी। इधर इस ट्रेन के स्टापेज वाले क्षेत्रों के सांसदों तक प्रचार प्रसार हेतु पत्र के पहुचते ही इसके फेरे वृद्धि का श्रेय लेने की होड़ लग गई है।
दमोह सांसद जी के सरनेम में मिसिंग.. दमोह सांसद तक पत्र के पहुचते ही इनके समर्थकों के बीच में श्रेय लेने की होड़ कल 23 जून से सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। दमोह सांसद राहुल सिंह के समर्थकों द्वारा फेसबुक पर अपडेट किए जा रहे दमोह को बड़ी सौगात का पत्र अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सौगात के इस फोल्डर में सांसद जी के सरनेम में मिसिंग कर दी गई है। जिसकों जारी करने वालों से लेकर अपडेट करने वालों तक ने जल्द वाजी में ध्यान नहीं दियां। वहीं इसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सांसदजी को श्रेय देने के लिए एक ही स्थान से यह फोल्डर फेसबुक आदि पर अपडेट करने के लिए समर्थकों तक प्रेषित किया गया होगा तभी तो किसी का भी ध्यान इस बड़ी मिस्टेक तक नहीं गया..
निजामुद्दीन से सिंगरोली सुपर फास्ट भी रात 11 बजे.. निजामुद्दीन से रात 11 बजे रवाना होने की बजह से अंबिकापुर साप्ताहिक गाड़ी व्यापारी कामकाजी वर्ग के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है यदि इसकों प्रतिदिन किया जाता तो बहुत उपयोगी साबित होती। अब नई व्यवस्था के तहत 22407 अंबिकापुर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर से रवाना होगी। वहीं 22408 हजरत निजामुद्दीन अंबिकापुर एक्सप्रेस अब रविवार और मंगलवार को दिल्ली से अंबिकापुर के लिए चलेगी। हालांकि रात 11 बजे निजामुद्दीन से सिंगरोली के लिए भी सप्ताह में दो दिन गाड़ी रवाना होती है। जिसके सागर दमोह कटनी आने जाने का समय अंबिकापुर गाड़ी के टाईम पर ही है। ऐसे में अब अंबिकापुर गाड़ी के दो दिन हो जाने पर सप्ताह में चार दिन दिल्ली से रात 11 बजे दमोह सागर वालों को टेªन सुविधा हो जाएगी।
कोरोना काल से बंद गाड़ियों के संचालन कब शुरू होगा.. बीना कटनी रेल खंड पर कोरोना काल में बंद की बई आधा दर्जन गाड़ियों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। जबलपुर कोटा जैसी सवारी गाड़ी के करीब 6 साल से बंद रहने से लोगों को जमकर परेशानी उठानी पड़ रही है।




0 Comments