बिना चालान बिल के 600 बोरी उर्वरक संग्रहण महंगा पड़ा, गोदाम शील.. इधर PM आवास 2 के 134 हितग्राहियों को राशि जारी..

उर्वरक की कलाबाजारी महंगी पड़ी, गोदाम शील
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार विकासखंड हटा मे राकेश कृषि केंद्र रजपुरा हटा का उर्वरक की कलाबाजारी रोकने हेतु विकासखंड स्तरीय दल द्वारा निरीक्षण किया गया। इस सबंध में उप संचालक कृषि जेएल प्रजापति ने बताया विक्रेता की गोदाम मे 600 बोरी बिना किसी चालान या बिल के पाया गया जो उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के अनुसार बैधानिक कार्यवाही कर गोदाम को शील कर दिया गया हैं।

निरीक्षण दल मे तहसीलदार अलोक जैन नायब तहसीलदार राजेश सोनी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय रोहित अखलेश कुर्मी कृषि विस्तार अधिकारी शिवम् दुबे पटवारी तुलसीराम अहिरवार उपस्थित रहे।

दमोह के 134 हितग्राहियों को आवास की राशि जारी.. दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया दमोह नगर पालिका के 134 हितग्राहियों को आवास 2 की राशि आ गई हैं जल्द ही पात्र हितग्राहियों को किश्त मिलना प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने कहा पी एम आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को जल्द राशि मिल जाएगी 134 हितग्राहियों के लिए शासन द्वारा 1 करोड़ 34 लाख की राशि जारी कर दी गई आगामी दो तीन दिन में प्राप्त हो सकेगी। कलेक्टर ने बताया कि पी एम आवास 2 योजना के तहत पोर्टल पर अपलोड कर दिये गए हैं जल्द राशि खातों में आएगी कलेक्टर ने कहा किसी के बहकावे में न आएं यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ