दमोह जिले के हटा के लाल ने किया कमाल.. MPPSC में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर अनुज चयनित..

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर अनुज चयनित..

दमोह जिले के हटा के लाल ने अनुज कुमार अहिरवार ने कमाल दिखाते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर प्रदेश में नवमा स्थान प्राप्त करके शानदार सफलता प्राप्त की है। घर पर रहकर पीएससी की तैयारी करने वाले अनुज ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार जन, गुरुजन एवं मित्रों  को दिया है।


मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा दमोह जिले के अनुज कुमार अहिरवार का चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है जिसमें उनको  प्रदेश में 9th स्थान प्राप्त हुआ है दमोह जिले के हटा निवासी BRC मनसुख लाल अहिरवार के सुपुत्र की प्रारंभिक शिक्षा हटा में ही हुई है। वहीं हायर सैकंेड्री परीक्षा उन्होंने दमोह के एक्ीलेंस स्कूल से वर्ष 2017 में पास की थी। इसके बाद पूसा बिहार के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से  स्नातक किया है

अपने घर पर ही रहकर पीएसी की तैयारी करने और फिर कामयाबी हासिल करने वाले अनुज की इस शानदार सफलता से परिजनों के साथ मित्र सहयोगी एवं हटा दमोह वासी गौरांवित महसूस कर रहे है। सभी ने इस सफलता के लिए अनुज को बधाइ्रयां दी है। वही अनुज ने अपनी सफलता श्रेय माता पिता गुस्जनों सहयोगी मित्रों को देते हुए सभी का अभार व्यक्त किया है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments