पावर ग्रिड की टीम ने चढ़कर रेस्क्यू कर नीचे उतारा
दमोह। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक 765 केवी विद्युत लाइन के टावर पर 200 फीट ऊंचा चढ़ गया। इसके बाद उसे उतारने के लिए कई घन्टे रेस्क्यू चलना पड़ा। इस दौरान पावर ग्रिड की टीम से लेकर पुलिस बल को जहां जमकर मशक्कत करना पड़ी वही कई घंटे तक ग्रामीणों की भीड़ भी इस हाई वोल्टेज ड्रामा बनाम तमाशा देखने जुटी रही।
बताया
जा रहा है कि शादी नहीं होने से परेशान इस युवक ने परिजनों से लेकर समाज
जनों का ध्यान आकर्षित करने के लिए शोले फिल्म की तर्ज पर यह खतरनाक कदम
उठाया हालांकि उसे नीचे उतारे जाने के बाद परिजनों ने उसे मानसिक कमजोर
बताते हुए पुलिस कार्यवाही से बचा लिया। दो साल पहले भी इसी तरह टावर पर चढ़कर यह युवक अपना आधा हाथ गवा चुका है।
यह पूरा घटनाक्रम तेंदूखेड़ा
थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया कलां में गुरुवार को सामने आया। जहा विजय
पिता शिवराज गौड़ 30 वर्ष निवासी नन्हे देवरी सुबह 765 केवी लाइन टावर पर
चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे टावर पर चढ़ते देखा तो रोकने का प्रयास किया
लेकिन वह नहीं माना। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर
पहुंचे लेकिन तब तक वह 100 फिट ऊपर चढ़ चुका था। लोगों की भीड़ देखकर वह
टावर के सबसे ऊपर लगभग 200 फीट ऊपर चढ़ धूप में टॉवर पर बैठ गया। बाद में
पावर ग्रिड की टीम ने पहुंचकर युवक को नीचे उतारने हेतु रेस्क्यू शुरू
करते हुए दोपहर 3 बजे सुरक्षित नीचे उतारा।
अधिकारियों
ने बताया कि इस लाइन से कई बड़ी बड़ी कंपनी और फैक्ट्री चल रही है और तीन
चार प्रदेश की बिजली सप्लाई यही से जाती है। जिसके चलते कुछ देर ही लाइन
बंद की जा सकती थी। इस दौरान लोगों को भारी भीड़ देखने को उमड़ पड़ी जहां
पुलिस को परेशान होना पड़ा साथ ही इतनी तेज धूप में युवक टावर में बैठा रहा
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जबकि परिजनों का कहना है कि युवक
पूर्व में भी इस तरह से टावर पर चढ़ चुका है। दो साल पहले भी इसी तरह टावर पर चढ़कर यह युवक अपना आधा हाथ गवा चुका है। इधर उपरोक्त हालात के चलते
तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी, एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी
रावेंद्र बागरी बिजली विभाग कनिष्ठ अभियंता एम एफ अंसारी पुलिस व
स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। टावर लोकेशन से विशाल रजक की खबर

.jpg)


0 Comments