नेताजी ने आठवी की छात्रा से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर पोल खुलते ही फरार.. किसान कांग्रेस द्वारा दिया गया धरना.. बसपा की बैठक, छतरपुर मे बड़ा आयोजन..

आठवी की छात्रा से दुष्कर्म, नेताजी पर मामला दर्ज

दमोह। जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कक्षा आठवीं की नाबालिक छात्रा के साथ क्षेत्र के एक नेताजी लगातार दुष्कर्म करते रहे बाद में नाबालिकके प्रेग्नेंट हो जाने पर मामले का खुलासा हुआ लेकिन तब तक नेताजी फरार हो गए। इस शर्मशार करतूत को अंजाम देने वाले फतेहपुर क्षेत्र के जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी के खिलाफ पुलिस ने पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके सरगर्मी से उनकी तलाश शुरू कर दी है वही पीड़ित नाबालिक को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है। 
नेताजी की शर्मनाक करतूत का खुलासा तब हुआ जब 5 माह की प्रेग्नेंट 14 साल की बालिका के पेट में तकलीफ होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए वही पूछताछ में पीड़िता ने जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी की करतूत को उजागर करते हुए बताया कि 9 अक्टूबर 2025 की शाम उसे अकेला पाकर कुंदन आदिवासी जबरदस्ती अपने  खेत में ले गया था। जहां उसको धमकाते हुए गलत कार्य किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी तथा परिवार को भी खत्म कर देने की चेतावनी दी थी। जिला छात्रा ने किसी को भी उपरोक्त घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में पेट में तकलीफ बढ़ने पर पीड़िता ने अपनी दादी को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। इलाज के लिए ले जाने पर चार पंच माह का गर्भ होने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा करने पर शिकायत दर्ज करने परिजन पुलिस के पास पहुंचे। 
जहां से पीड़िता को महिला थाने दमोह भेज दिया गया। जहां बयान तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जनपद सदस्य कुदन आदिवासी के खिलाफ: दुष्कर्म की धाराएं पॉक्सो एक्ट के तहत शून्य पर मामला दर्ज किया गया है। वही पोल खोलने की भनक लगते ही आरोपी जनपद सदस्य फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में एडिशनल एसपी एसएस भदौरिया ने बताया कि नाबालिग और उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 जिला कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस द्वारा दिया गया धरना
दमोह।
 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय कृषि उपज मंडी में  जिले भर से आए हुए कांग्रेस जनों एवं किसान साथियों ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में धरना एवं ज्ञापन देकर अपना विरोध महा महिमा राज्यपाल के समक्ष दर्ज कराया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल एवं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दीवान अमर सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की गेहूं के उपार्जन की तिथि को तीन बार बदलने से किसने की कमर टूट चुकी है। अभी तक समर्थन मूल्य पर खरीदी ना होने से किसानों के घरों के निजी खर्च शादी विवाह एवं बैंकों की देनदारी समय पर न होने से किसान दिल्प डिफाल्टर एवं ओवरड्यू की श्रेणी में आ गए हैं जिसकी भरपाई शासन स्तर से करने की मांग ज्ञापन में की गई है
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला अध्यक्ष रत्नचंद जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि किसानों को अपना हितेषी बताने वाली भाजपा की सरकार किसानों का खून चूस रही है।  27रू समर्थन मूल्य की बात करने वाली भाजपा सरकार मात्र 40रू़ का बोनस देकर किसानों के साथ मजाक कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोलु सराफ, डालचंद, बसंत कुशवाहा ,रजनी ठाकुर, कमला निषाद ने भाजपा की करनी कथनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन प्रभारी नितिन मिश्रा एवं कार्यालय प्रभारी बीरेंद्र ठाकुर ने किया कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष गण समस्त मोर्चा संगठन एवं किसान साथियों की उपस्थिति रही अंत में समस्त कांग्रेस जनों ने खरीदी केंद्र में जाकर किसानों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया एवं हो रही समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।
डॉ अम्बेडकर जयंती समारोह को लेकर बसपा की बैठक
दमोह। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती समारोह की तैयारी क़ो लेकर बहुजन समाज पार्टी की जोन स्टर की सुभाष कॉलोनी की गुरु रविदास समुदायिक भवन मे बैठक रखी गई जिसमे जिले के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक मे शामिल हुये। बैठक मे मुख्यतिथि के रूप मे सागर जोन प्रभारी मान्य मनोज रजक ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष एवं बसपा महत्व पर विस्तार से चर्चा की एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती समारोह जोन स्तरीय छतरपुर मे पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ क़ो अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होनें का आवाहन किया साथ हीं निर्देशित किया जो भी बसपा का पदाधिकारी छतरपुर कार्यक्रम मे शामिल नहीं होगा या अपने क्षेत्र के किसी भी समारोह मे शामिल होगा उसके खिलाफ अनुशासन हीनता के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी
बैठक मे दमोह जिले की चारो विधानसभाओ से दर्जनों चार पहिया वाहन एवं कई मोटर साईकिलो, और बसों से लोग डॉ अम्बेडकर जी की जयंती समारोह छतरपुर पहुँचने का का निर्णय लिया गया। बैठक मे पूर्व जिला प्रभारी आशाराम चौधरी, दूसरे ज़िला प्रभारी कोमल अहिरवार ने जिले वासियो से छतरपुर अधिक से अधिक संख्या मे कार्यक्रम मे पहुँचने की अपील की अध्यक्षता कर रहे ज़िलाध्यक्ष इंजी गोवर्धन राज ने कार्यकर्ताओ क़ो अनुशासन मे रहकर कार्यक्रम मे शामिल होनें की बात कहीइस मौक़े पर बसपा के ज़िला कोषाध्यक्ष रामरतन अहिरवार, चारो विधानसभा के चारो विधानसभा प्रभारीगण एवं विधानसभा अध्यक्षगण शामिल हुये जिनमे महाराज सिंह लोधी, चिंतामन अहिरवार, रिंकू कुशवाहा,के एल लारिया, भानुप्रताप लोधी, वलराम अहिरवार, संतोष भारती, राजाराम (नगर अध्यक्ष हिंडौरिया) हरवेंद्र बौद्ध, गयाप्रसाद, हरप्रसाद चौधरी, भुवानी, मूलचंद, भगवान, विनोद राज, अजय, सिम्मू, गजेन्द्र( पूर्व पार्षद) जीवनलाल, अजय, आशीष सारथी, रेवाराम, लक्ष्मण प्रसाद, हेतु, खिलान अहिरवार, भगवान दास, घासीराम अहिरवार एवं पवन रजक उजस्थित रहे।
 
Reactions

Post a Comment

0 Comments