Ticker

6/recent/ticker-posts

फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर मंत्रीगणों के साथ बटियागढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट में.. इधर भक्ति संगीत और नारी शक्ति के दिव्य संगम से नोहलेश्वर महोत्सव बना ऐतिहासिक..

अभिनेता गुलशन ग्रोवर मंत्रीगणों के साथ टूर्नामेंट में

दमोह। बटियागढ़ में चल रहे मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल एवं फिल्मी दुनिया में बैडमेन के नाम से मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुये। अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ राज्यमंत्री द्वय ने खुली जीप में बैठकर क्रिकेट मैदान का राउण्ड लिया और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।

इस मौके पर राज्यमंत्री द्वय श्री लोधी एवं श्री पटैल ने पुष्पमाला शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। पूर्व विधायक सोनाबाई एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास कपिल शुक्ला मोहन पटैल एवं लोकेन्द्र सिंह;लकी भैया ने भी अभिनेता श्री ग्रोवर का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा राज्यमंत्री लखन पटेल जी के नेतृत्व में एक दिव्य और भव्य टूर्नामेंट आयोजित हुआ है। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

बैडमेन की ख्याति प्राप्त प्रसिद्व फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कहा क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिए इतनी दूर से आया हूँ। खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन से यहां खड़े व्यक्तियों को प्रोत्साहन मिल रहा हैं कि वे भी स्पोर्टस की तरफ जाएं। यह सबसे बड़ा आकर्षण हैं यह जरूरी हैं कि आप अपने आपको खेल गतिविधियों से जोड़ें। यहां मैच और भी बढ़िया तरीके से होंगे फिल्मी अभिनेता कलाकार आयेंगे। सभी कलाकारों के प्रति आपका स्नेह और सम्मान देखने मिला हैं। श्री ग्रोवर ने जनता की मांग पर फिल्म से जुड़े एक से बढ़कर एक डायलॉग सुना कर दर्शकों का शानदार मनोरंजन भी किया।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा मशहूर फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर जिन्होंने लगभग 400 बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है और जो बैड मैन के नाम से जाने जाते हैं लेकिन वो बैड मैन सिर्फ फिल्मों में हैं व्यक्तिगत जीवन में बहुत सज्जन और सरल व्यक्ति हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा अभिनेता श्री ग्रोवर विदेश में शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग कैंसिल करके एक दिन के लिए एक घंटे के लिए वह बटियागढ़ तक आए। मुंबई से चलकर जबलपुर और जबलपुर से बाय रोड ;सड़क मार्ग से यहाँ तक पहुंचे। उन्होंने अभिनेता श्री ग्रोवर का आभार व्यक्त किया और पूरे बटियागढ़ विकासखंड पथरिया विधानसभा और दमोह जिले की जनता का आभार माना ।
जिले के बटियागढ़ में आयोजित मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सदगुआ और चिरोला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चिरोला क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सदगुआ टीम ने 15 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरोला क्रिकेट क्लब की टीम ने दो विकेट से मैच जीता। और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम पटेल को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

भक्ति संगीत और नारी शक्ति के दिव्य संगम से नोहलेश्वर महोत्सव बना ऐतिहासिक.. दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव चतुर्थ दिवस भक्ति संस्कृति और जनआस्था का भव्य उत्सव बनकर उभरा। नोहटा स्थित नोहलेश्वर धाम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

प्रसिद्ध भजन गायक बाली ठाकरे जी एवं रिजा खान द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों ने संपूर्ण मंदिर परिसर को शिवभक्ति रामभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। हर.हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भजनों में भक्ति के साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर संदेश देखने को मिला। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री गणेश के विधिवत पूजन.अर्चन के साथ हुआ। बड़ी संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।
राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा नोहलेश्वर महोत्सव हमारी सनातन संस्कृतिए आस्था और परंपराओं को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं बल्कि स्थानीय संस्कृतिए पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा देते हैं। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनभागीदारी को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।
मुख्य अतिथि बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज सिंह ने कहा नोहलेश्वर महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। यह महोत्सव समाज को जोड़ने नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य कर रहा है। आयोजकों ने इसे जन.जन का उत्सव बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इस अवसर पर बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी एवं विधायक नीरज सिंह ने महोत्सव परिसर का भ्रमण कर तीरंदाजी मौत का कुआं सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन स्टॉलों का अवलोकन कर उनका आनंद लिया। अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक स्वागत सम्मान किया गया।
नोहलेश्वर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भव्य महिला सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र से पधारी लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। सम्मेलन में लाड़ली बहना योजना स्वरोजगार स्वास्थ्य शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाया गया। महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह ने कहा समाजसेवा ही हमारा उद्देश्य है और मातृशक्ति समाज की वास्तविक रीढ़ है। महिलाओं का सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन ही किसी भी सशक्त समाज की पहचान है। नोहलेश्वर महोत्सव के माध्यम से हम भक्ति संस्कृति और नारी सशक्तिकरण को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments