राज्यमंत्री श्री लोधी ने कलेक्टर एसपी संग जायजा लिया
दमोह। प्रदेश के मुख्यमंत्री का नोहटा में 13 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रृतकीर्ति सोमवंशी के साथ लिया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा आगामी 13 फरवरी को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का नोहलेश्वर महोत्सव में आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर नोहलेश्वर महोत्सव के साथ.साथ जिला स्तरीय किसान सम्मेलन भी आयोजित हैं जिसकों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संबोधित करेंगे।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने आज मेला स्थल का निरीक्षण करके मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर मंच व्यवस्था सुरक्षा यातायात बैठक व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक तैयारियों को लेकर कलेक्टर एसपी के साथ सभी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को दिव्य भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने हेतु समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
नोहलेश्वर महोत्सव में रोजगार मेले में युवाओं को प्रेरित किया.. राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा नोहलेश्वर महोत्सव रोजगार के लिए भी यह मेला आयोजित किया गया है और इसके साथ.साथ मेरी मंशा यह थी की युवाओं को कैरियर गाइडेंस मिले क्योंकि कभी.कभी हम लोग पढ़ाई तो कर लेते हैं लेकिन उसे पढ़ने के बाद हमारे जीवन की दिशा क्या होनी चाहिए इन सब बातों को लेकर कहीं ना कहीं वहां संशय की स्थिति रहती हैं। उन्होंने कहा छात्र ने बारहवीं पास करने के बाद अगर रोजगार के लिए क्या करें या जो बड़े स्तर पर जाना चाहते हैं उनको कौनसी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए की वे कलेक्टर या एसपी या डीएसपी या अन्य पदो में अधिकारी बन जाए। कहीं ना कहीं युवाओं को उनके जीवन की दिशा क्या होनी चाहिए पढ़ते.पढ़ते गाइडेंस की आवश्यकता होती हैं।राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा सुरक्षित वातावरण आपको मिलेगा और आप अपना कैरियर इन कंपनियों के माध्यम से बना सकते हैं। अर्न और लर्निंग की बात की जाए तो पढ़ाई के साथ.साथ अगर आप कमाई करना चाहते हैं तो वह सुविधा भी यहां पर उपलब्ध हैं इस मेले में ऐसी कंपनियों भी सम्मिलित हैं जो नौकरी के साथ.साथ पॉलीटेक्निक डिप्लोमा भी करवाती है। अगर आप संपर्क करेंगे उसका भी आप लाभ ले सकते हैं। मेले में 18 से अधिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित कंपनियों भाग लिया। इसमें प्रमुख कंपनियां टाटा मोटर्स लार्सन एंड टुबरो सहित अन्य कंपनियां शामिल हुई। युवा संगम में कुल 1860 आकांक्षी युवाओं ने पंजीयन किया जिसमें 19 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर 988 युवक युवतियों का चयन किया। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र द्वारा 05 हितग्राहियों के लिए 18 लाख 95 हजार राशि के ऋण स्वीकृत कर राज्यमंत्री श्री लोधी ने वितरित किए। सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे ने भी युवाओं से संवाद करके युवाओं को लक्ष्य निर्धारण आत्मविश्वास निरंतर प्रयास एवं सही मार्ग दर्शन के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। मेला संयोजक सतेंद्र सिंह लोधी ने भी कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा कौशल विकास लक्ष्य निर्धारण एवं सकारात्मक सोच के साथ भविष्य निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एल डी एम स्टेट बैंक आफ इंडिया अंत्य व्यवसायी जनजाति कार्य विभाग श्रम विभाग सेडमैप द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। स्वास्थ्य मिशन उमंग द्वारा 45 से अधिक छात्राओं की काउंसलिंग की गई। प्राचार्य देवेश श्रीवास्तव अभिषेक तिवारी बहादुर सिंह सोनू कुमार सोनी एन एस उईके तथा समस्त स्टाफ आई टी आई नोहटा का विशेष योगदान रहा। पीएम श्री स्नातकोत्तर महा विद्यालय दमोह तेंदूखेड़ा जबेरा एवं शासकीय आई टी आई दमोह नोहटा पटेरा के साथ उपस्थित अन्य 750 से अधिक छात्र छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग की गई।महोत्सव में आज जितेन्द्र खरे की प्रस्तुति ब्रज की होली पारंपरिक राई नृत्य.. नोहलेश्वर महोत्सव के चतुर्थ दिवस बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध कलाकार कृष्ण कुमार रंगीला एवं सुश्री संजना शरारती द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री लोंधी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे अरुण तिवारी संजय सेन राघवेंद्र सिंह परिहार संजय यादव मनीष तिवारी श्रीमती सुमन उपाध्याय भरत यादव रानू नामदेव श्रीमती कुसुम खरे देवकीनंदन पटेल की उपस्थिति रही। महोत्सव में आज जितेन्द्र खरे की ब्रज की होली पारंपरिक राई नृत्य की रंगारग प्रस्तुति होगी।
महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य नोहलेश्वर महोत्सव को एक ऐसे मंच के रूप में विकसित करना है जहाँ आस्था के साथ.साथ शिक्षा रोजगार और सांस्कृतिक चेतना को भी समान महत्व मिले। युवाओं की भागीदारी और जनसहयोग से यह आयोजन हर वर्ष और अधिक व्यापक स्वरूप ले रहा है। महोत्सव को सुव्यवस्थित बनाने में मां पीतांबरा जन सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ सिंह सिसोदिया सचिव वैभव सिंह अपनी टीम के साथ जुटे हुए है।





0 Comments