Ticker

6/recent/ticker-posts

नोहलेश्वर महोत्सव में अभिलिप्सा पांडा की शिव आराधना से भक्ति के सागर में सराबोर हुआ महोत्सव.. इधर राज्यमंत्री लखन पटेल देव श्री गौरीशंकर मंदिर कार्यक्रम में..

अभिलिप्सा की शिव आराधना से सराबोर महोत्सव
दमोह। संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन तथा महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव का सातवां दिवस भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत रहा। सांध्यकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राज्य मंत्री ;स्वतंत्र प्रभार द्वय धर्मेंद्र सिंह लोधी लखन पटेल पनागर विधायक सुशील इंदू तिवारी एवं जबलपुर उत्तर विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही संपूर्ण परिसर श्रद्धा ऊर्जा और उत्साह से आलोकित हो उठा।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका अभिलिप्सा पांडाए जिन्होंने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को शिवमय बना दिया। उनके सुरों की मधुरता और भक्ति की गूंज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहींए बल्कि यह क्षेत्रीय अस्मिता सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकात्मता का विराट मंच बन चुका है। उन्होंने आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप विगत तीन वर्षों से यह महोत्सव निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। यह आयोजन नोहटा सहित समूचे अंचल की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कर रहा है। विधायक अभिलाष पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नोहटा महोत्सव सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह उत्सव न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करनेए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और परंपरा एवं प्रगति के मध्य समन्वय स्थापित करने का प्रेरक उदाहरण भी है।
सातवें दिवस का यह भव्य आयोजन जनसमुदाय की व्यापक सहभागिता उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक वातावरण के कारण अविस्मरणीय बन गया। समस्त आयोजकों जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को इस सफल सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। संचालन जुगल शर्मा अमन जैन राजीव अयाची ने किया।

राज्यमंत्री लखन पटेल देव श्री गौरीशंकर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में.. दमोह। मप्र सरकार में राज्य मंत्री लखन पटेल हटा पँहुचे और देव श्री गौरी शंकर मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुएएदद्दा कला मंच पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पँहुचे यंहा व्यास पीठ से राज्यमंत्री लखन पटेल का आयोजक मण्डल कुंवर पुष्पेंद्र सिंह हजारी की ओर से स्वागत किया गया..

ब्रह्मालीन पँडित देवप्रभाकर जी शास्त्री जी के सुपुत्र पँडित श्री अनिल प्रभाकर जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में शामिल होकर राज्यमंत्री लखन पटेल ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को गोद मे लेकर दुलार किया और सभी के साथ उत्सव मनाया
और देवश्री गौरीशंकर जी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया
इस दौरान हटा विधायक उमादेवी खटीक भाजपा उपाध्यक्ष अनुरागबर्धन सिंह हजारी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि आज भगवान भोलेनाथ के चरणों में आने का अवसर मिलाबहुत ही दिव्य और भव्य यज्ञ आयोजन हुआएश्रीमद्भागवत कथा भी सुनने का मौका मिला में अपने आपको धन्य मानता हूं और कुंवर पुष्पेंद्र सिंह हजारी जी का धन्यवाद देता हूं..

Post a Comment

0 Comments