पथरिया मे जबरदस्त खनन व रिसाव से खतरनाक
दमोह। बीना कटनी रेल खंड पर थर्ड लाइन विस्तार कार्य के चलते असलाना पथरिया गणेशगंज के बीच काफी कुछ कार्य बकाया है जिसको अलग अलग जगह टुकड़ों टुकड़ों में रेलवे के अधिकारियों के निर्देशन में निर्माण कंपनी के ठेकेदार करा रहे हैं। थर्ड लाइन विस्तार कार्य मे बेस बनाने से लेकर अन्य उपयोग के लिए भारी मात्रा में रेलवे लाइन के आसपास से ही मुरम का खनन दोहन किया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह खाई नुमा गड्ढों में भारी मात्रा में पानी भराव के साथ रेलवे ट्रैक के आसपास पानी रिसाब की हालत भी देखने को मिल रहे हैं।
यह नजारा पथरिया गणेशगंज ट्रैक पर पथरिया सोयाबीन प्लांट के पास का है। जहाँ लगभग 2 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में तीसरी लाइन विस्तार के लिए मुरम
खुदाई की जा रही है। पोकलेन मशीनों के जरिए दिन रात खनन खनन कििए जाने के साथ हाइवा डंफरो के माध्यम से मुरम का परिवहन थर्ड लाइन के बेस बनाने में किया जा रहा है। इस दौरान लगातार खनन के चलते खाई नुमा हालत बन गए हैं वही खनिज विभाग की तरफ से कोई भी अधिकारी यह देखने को भी नहीं पहुंंच रहा कि पर किस कदर कितनी मात्रा में कितनी लंबाई चौड़ाई गहराई में खनन किया जा रहा है।
उपरोक्त हालात के चलते बीना कटनी रेल खंड के दो ट्रायल ट्रैक के बीच पानी भराव व रिसाव के खतरनाक हालत भी बनते जा रहे हैं। जिसको लेकर रेलवे के ठेकेदार से लेकर प्रोजेक्ट
मैनेजर अंजुमन शुक्ला द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने का दौर जारी है। उपरोक्त लापरवाही भरे हालातो रेलवे के अधिकारियों द्वारा भी लगातार अनदेखी किए जाने से पुराने रेल ट्रैक नीचे से कमजोर होकर धसने जैसी आशंका भी जताई जाने लगी है। जबकि जानकाारों का कहना है कि यहां पर प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा नियमों को तक पर रखकर खनन परिवहन का कार्य किया जा रहा है। जबकि प्रोजेक्ट मैनेजर अंशुमन शुक्ला का कहना है कि रेल विभाग की अनुमति से ही तीसरी लाइन के लिए खनन चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि तीसरी लाइन विस्तार को लेकर लगातार पथरिया से
असलाना तक जगह-जगह अवैध उत्खनन रेलवे लाइन विस्तार के लिए मुरम डाली गई
लेकिन ठेकेदारों की विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व में खनिज
अधिकारी द्वारा ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया गया था लेकिन वह भी नहीं भरा
गया। खनिज विभाग की मिली भगत से लगातार क्षेत्र में मुरम पत्थर रेत गिट्टी
का अवैध कारोबार चल रहा है। पथरिया में बनाए जा रहे मकान
में खनन माफिया रातो ठेका लेकर रात्रि में मुरम डलवाते नजर आते है। जिसकी शिकायतो पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जगह-जगह रेत के मुख्य मार्गों पर ढेर लगे हुए हैं जिसे आवा गमन में भी
परेशानी होती है।
हिंडोरिया क्षेत्र में एक जेसीबी और नौ ट्रैक्टर ट्राली जप्त.. दमोह। उपसंचालक खनिज फरहत जहां ने बताया शिकायत मिली थी हिंडोरिया में अवैध उत्खनन किया जा रहा है छापामार कार्रवाई की गई
जिसमें एक जेसीबी और नौ ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना हिंडोरिया में सुपुर्दगी की गई और खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिसमें एक जेसीबी और नौ ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना हिंडोरिया में सुपुर्दगी की गई और खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ