Ticker

6/recent/ticker-posts

पथरिया नपा में अनियमितताओ की जांच करने भोपाल से पहुची टीम.. अध्यक्ष के चैंबर में पूर्व अध्यक्ष फाईलों में साईन करते नजर आए.. दमोह हटा हिंडोरिया पटेरा तेंदूखेड़ा के घोटालों की भी होगी जल्द जांच.. !

भोपाल से जांच करने टीम पहुंचने से मची हड़कंप 

दमोह। नगर पंचायत पथरिया में पूर्व अध्यक्ष के 10 साल की कार्यकाल में हुई अनेक अनियमितताओं की आयुक्त लेवल पर शिकायतों के बाद संचालक स्तर पर गठित की गई तीन सदस्य जांच टीम के आज पथरिया पहुंचने पर हड़कंप के हालात बनते देर नहीं लगी। हालांकि जांच टीम के आने की खबर पहले से लग जाने से वह लोग पहले से सतर्क हो गए जिनके कार्यकाल में इन गड़बड़ियों के आरोप लगे तथा वह नपा अध्यक्ष के चेंबर में बैठकर कुछ फाइलो पर साइन आदि करते हुए भी नजर आए। इधर दमोह हटा हिंडोरिया पटेरा तेंदूखेड़ा नगरपालिका में हुए घोटालों की शिकायतों की जांच हेतु भी जल्द टभ्म गठित किए जाने तथा दीपावली के पूर्व संबंधित नगरीय निकायों में भोपाल से अधिकारियों के पहुचने की खबर सामने आ रही है।

संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश कि आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा पथरिया के प्रीतम पटेल की लिखित दस्तावेजी शिकायत पर 29 सितंबर पर 2025 को तीन सदस्य टीम गठित करके 7 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। दरअसल पथरिया नगर पंचायत में पूर्व अध्यक्ष के 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, विभिन्न निर्माण कार्य, सामग्री खरीदी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के विनियमितकरण में अनिमितताओ तथा भ्रष्टाचार किए जाने के गंभीर आरोपों की दस्तावेजी शिकायत पूर्व में भी की जाती रही है। पूर्व तत्कालीन विधायक श्रीमती रामबाई सिंह के द्वारा नगर पालिका कार्यालय में बैठकर अनेक कर्मियों के हजारों रुपए वापस भी करवाए गए थे। लेकिन उसे दौरान की गई शिकायतों को बाद में दबा दिया गया था। 
पथरिया नगर पालिका में अनियमितताओं की जांच हेतु आयुक्त द्वारा गठित 3 सदस्य टीम का अध्यक्ष श्री हिमांशु भट्ट उप संचालक नगरी प्रशासन को बनाया गया है। जबकि अरुणेश पचौरी लेखाधिकारी नगरी प्रशासन भोपाल एवं जेके जैन सहायक यंत्री नगरी प्रशासन यांत्रिकी प्रकोष्ठ भोपाल को सदस्य बनाया गया है। शुक्रवार को भोपाल से पथरिया पहुंची जांच टीम के द्वारा प्रभारी नगर पालिका अधिकारी रितु पुरोहित को पत्र जारी करके जांच संबंधी कुछ फाइलें प्राप्त की गई। इस दौरान शिकायतकर्ता प्रीतम पटेल को भी बयान देने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने यह कहते हुए बयान देने से इनकार कर दिया कि उनको जब तक इस संदर्भ में अधिकृत पत्र नहीं दिया जाता तब तक वह बयान नहीं देंगे। 
अध्यक्ष के चैंबर में पूर्व अध्यक्ष
तथा रहली शाहपुर CMO फाईलों में साईन करते नजर आए.. इधर जांच टीम के लंच करने के लिए रेस्ट हाउस पहुंचते ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तथा पूर्व में पथरिया में पदस्थ रहे वर्तमान में रहली तथा शाहपुर नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ बालकिशन पटेल नगर पालिका अध्यक्ष के चेंबर में बैठकर कुछ फाइनल निपटाते हुए नजर आए। इस दौरान एक मीडिया कर्मी द्वारा फोटो खींचने पर वह नाराजगी जताते यह कहते हुए नजर आए की वह सभापति के नाते अध्यक्ष के चेंबर में बैठे हैं। यह उल्लेखनीय की नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान 1 दिन में तीन बार हृदय परिवर्तन करने वाले विश्वकर्मा वर्तमान में भाजपा की तरफ से नगर पालिका के अध्यक्ष है लेकिन उनकी परिषद में सभापति के रूप में अधिकांश कांग्रेस पार्षद है जिनमें पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का नाम भी शामिल है।

भोपाल से आई जांच टीम के अध्यक्ष हिमांशु भट्ट का कहना था कि प्राप्त शिकायत पर आयुक्त द्वारा गठित टीम यहां पर दस्तावेज जताकर जांच कर रही है जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट आयुक्त महोदय को सौंप देगी। इधर शाम को पथरिया से जांच टीम के वापस लौट जाने व उनके द्वारा कुछ दस्तावेजों को साथ ले जाने जाने की जानकारी सामने आई।  उल्लेखनीय की पथरिया नगर पालिका में लंबे समय तक पदस्थ रहे उपयंत्री विक्रम ठाकुर के कार्यकाल में यह सभी अनियमितताएं होने के आरोप लगाए गए हैं वहीं वर्तमान में विक्रम ठाकुर दमोह नगर पालिका में पदस्थ है तथा दमोह नगर पालिका में पूर्व में राजस्व अधिकारी रितु पुरोहित पथरिया की सीएमओ है। 

विक्रम ठाकुर पथरिया की तरह दमोह नगर पालिका भी कभी कभार पहुंचते हैं.. उनका मुख्यालय दमोह होने के बावजूद निवास सागर में ही बनाए हुए है। जिससे दमोह नगर पालिका में भवन निर्माण परमिशन सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपरोक्त हालत से दम नगर पालिका के सीएमओ राजेंद्र सिंह ठाकुर भली भांति अवगत है इसके बावजूद उनके द्वारा अप डाउन करने वाले उप यंत्री विक्रम ठाकुर को दमोह मुख्यालय बनाने निर्देश नहीं देना आश्चर्य का विषय बना हुआ है। इधर दमोह हटा हिंडोरिया पटेरा तेंदूखेड़ा नगरपालिका में हुए घोटालों की शिकायतों की जांच हेतु भी जल्द टभ्म गठित किए जाने तथा दीपावली के पूर्व संबंधित नगरीय निकायों में भोपाल से अधिकारियों के पहुचने की खबर सामने आ रही है..

Post a Comment

0 Comments