Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम राईज स्कूल मार्ग में बाधक कब्जों पर बुल्डोजर कार्यवाही.. नदी से सड़क पर आए मगरमच्छ का रेस्क्यू.. गौ हड्डियों की तस्करी करते जबलपुर पासिंग का मिनी ट्रक जब्त..

सीएम राईज स्कूल मार्ग, कब्जों पर बुल्डोजर कार्यवाही
दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि सांदीपनि स्कूल ;मारूताल बायपास अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण लंबित था। इसके निराकरण के लिए एक दिन पूर्व सभी हितबद्ध पक्षों की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया कि स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन किया जाएगा और तत्पश्चात समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीडब्लूडी पीआईयू की टीम राजस्व विभाग के अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि तथा आसपास के भूमि स्वामी उपस्थित रहे। उन्होने बताया पीडब्लूडी द्वारा विधिवत एवं व्यवस्थित नाप.जोख की गईए जिसमें राजस्व निरीक्षक एवं अन्य राजस्व अधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया। नाप के उपरांत सभी संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनी और निर्णयानुसार सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के हिस्से को आज मौके पर ही क्लियर कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यह विषय काफी समय से लंबित था। आज सभी विभागों के समन्वित प्रयास और हितधारकों के सहयोग से इसका निराकरण संभव हो सका है। उन्होंने पीडब्लूडी राजस्व विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने सकारात्मक सहयोग दिया जिससे प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करने में सफलता मिली।
नदी से निकलकर सड़क पर आए मगरमच्छका रेस्क्यू
दमोह। गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले ही क्षेत्र की  छोटी-बड़ी नदियों का पानी खत्म होने के कारण उनमें रहने वाले जीव-जंतु नदियों से निकलकर खेत-खलिहान या फिर सड़कों पर नजर आ रहे हैं जिससे लोगों में डर व खतरा बढ़ गया है तेन्दूखेड़ा ब्लॉक की मुख्य व्यारमा नदी में बड़ी तादाद में मगरमच्छ पाए जाते हैं और इस नदी में रहने वाले मगरमच्छ नदी से बाहर निकलने लगे हैं जो कभी खेतों में पहुंच रहे हैं तो कभी सड़कों पर नजर आ रहे हैं या फिर अन्य नदियों में पहुंच रहे है। ऐसा ही मामला बुधवार की रात देखने को मिला है जब एक 8 फीट का विशालकाय मगर मच्छ नदी से निकलकर बीच पुल पर आ गया मार्ग से गुजर रहे राहगीरों द्वारा इसकी सूचना तारादेही वन विभाग को दी गई और टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया।
दरअसल तारादेही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत तेन्दूखेड़ा तारादेही मार्ग पर स्थित गोहदर के पुल का मामला है जहां 8 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ गोहदर नदी से निकलकर मुख्य सड़क पर आ गया वहां से गुजर रहे राहगीरों की जैसे ही मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना तारादेही वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही तारादेही वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र गुर्जर डिप्टी रेंजर मुकेश दुबे सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा लेकिन मगरमच्छ भारी-भरकम और 8 फीट होने के चलते रेस्क्यू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके बाद तारादेही वन विभाग की टीम ने इसकी सूचना वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सर्रा गेम परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई जहां सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम भी मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने रेस्क्यू शुरू किया गया जहां एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका और मगरमच्छ को आखिरकार पिंजरे में कैद किया गया..
 रेस्क्यू टीम में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सर्रा गेम परिक्षेत्र से वनपाल जगराम प्रजापति वनरक्षक पीयूष वनरक्षक हेमंत पटेल सुरक्षा श्रमिक कैलाश पटेल मोहन पटेल और तारादेही वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र गुर्जर वनपाल मुकेश दुबे वनरक्षक सुशील दुबे सहित अन्य वन स्टाप मौजूद था 
तारादेही वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र गुर्जर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर  रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ का आज सुबह चिकित्सकीय जांच कराई गई जांच के बाद मगरमच्छ को भोपाल स्थित वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान भेजा गया है उन्होंने बताया कि मगरमच्छ व्यारमा नदी से निकलकर गोहदर नदी में आ गया होगा क्योंकि व्यारमा नदी में किसानों द्वारा फसलों की सिंचाई करने के कारण नदी में पानी कम बचा है और कहीं कहीं नदी सुखने लगी है.. विशाल रजक की खबर 

गौ हड्डियों की तस्करी करते मिनी ट्रक 407 पकड़ा. जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के ग्राम सिंगपुर में गौ हड्डियों की तस्करी का मामला सामने आया है। विहिंप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम एक मिनी ट्रक 407 वाहन को गौ हड्डियां ले जाते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार सिंगपुर से सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक 407 वाहन में गौ हड्डियां भरकर ले जाई जा रही हैं, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही गौसेवकों ने सिंगपुर तिराहे के पास वाहन को रोककर जांच की। जांच में वाहन के अंदर बड़ी मात्रा में गौ हड्डियां भरी हुई पाई गईं। गौसेवकों द्वारा तत्काल सिंग्रामपुर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चौकी ले आई।

सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे के अनुसार मझौली निवासी यश सिंह द्वारा सूचना दी गई थी कि वाहन क्रमांक MP-20-0786 में गौ हड्डियां भरी हुई हैं। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर वाहन से लगभग 20 बोरी गौ हड्डियां बरामद की गईं।  चालक मोहम्मद अल्ताफ एवं कंडक्टर को पुलिस हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामद गौ हड्डियों को पुलिस की देखरेख में जंगल क्षेत्र में दफनाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर गौ तस्करी का कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा है।
आश्चर्य की बात यह है कि यह धंधा केवल रात में ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी धड़ल्ले से चल रहा है। गौ सेवक यश ठाकुर सत्येंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही साथियों के सहयोग से वाहन को रोका गया। वहीं बजरंग दल प्रखंड सहसंयोजक अनुराग दुबे ने पुलिस से ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष लीलाधर तिवारी, अमित चौहान, अनुराग दुबे, यश ठाकुर सत्येंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सिग्रामपुर से निवेश जैन की खबर

Post a Comment

0 Comments