पटेरा की बिटिया नम्रता जैन बनी डिप्टी कलेक्टर..
दमोह। पटेरा नगर के प्रमोद जैन (गुड्डू चौधरी) की पुत्री नम्रता जैन का चयन मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित MPPSC 2024 में डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है।
नम्रता वर्तमान में शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर पवई पन्ना में कार्यरत हैं। पटेरा की बेटी नम्रता का चैन डिप्टी कलेक्टर पद पर होने पर पटेरा वासियो में हर्ष व्याप्त है। नम्रता की सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें सभी ने दी है।
मवेशीयो को बचाने के चक्कर मे ऑटो पलटा..दमोह। बांदकपुर चौकी के हिंडोरिया हलगज मुड़ारी क्षेत्र में सड़क पर विचरण करने वाले और बैठे रहने वाले मवेशी लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं शुक्रवार को सुबह ऐसे ही कुछ हालातो के बीच मवेशियों को बचाने के चक्कर में सवारी से भरा एक ऑटो रिक्शा पलट गया हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सलैया से अहिरवार परिवार के लोग अंत्येष्टि में शामिल होने हिनौती जा रहे थे. तभी यह घटना हो गई. जिससे चालक सहित आठ सवार मौजूद थे.जिसमें सात लोगों में चार महिलाएं व तीन पुरुष घायल हुए हैं. जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.जिन्हें सर्जिकल और ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है, जिनका उपचार जारी है। सभी घायल सलैया निवासी बताए गए हैं. जिनमें बड़ी बहू कडोरी अहिरवार, गेंदाबाई पति हिम्मत, श्री राम, रतिया, महारानी, मनीषा सभी अहिरवार समाज के बताए गए हैं..



0 Comments