Ticker

6/recent/ticker-posts

कुंडलपुर में बड़े बाबा के दरबार में सिध्दों की आराधना.. बकायन में नाना साहब पानसे स्मृति गुरू पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ 10 को.. FMRAI की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को..

 कुण्डलपुर में बड़े बाबा के दरबार मे सिद्धचक्र विधान

 दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में बड़े बाबा मंदिर परिसर में जहां एक और अष्टांन्हिका महापर्व में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन 1 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित हुआ वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान देश के कोने-कोने से आए भक्तों द्वारा किया जा रहा है। सिद्ध चक्र महामंडल विधान पुन्यार्जक परिवार क्षुल्लक श्री स्वस्तिक सागर जी के ग्रहस्थ जीवन का परिवार श्रीमंत संतोष सिंघई रेशु सिंघई परिवार, शीलचंद बैसाखिया परिवार नोहटा सहित कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी का सराहनीय सहयोग रहा।

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में पुन्यार्जक परिवार, दमोह जिला के श्रद्धालु भक्तों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भक्तों ने बढ़चढ़ कर भक्ति भावपूर्वक सिद्धों की आराधना की। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया विधान के सातवें दिन विधान में सम्मिलित बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा 1024 अर्घ समर्पित किए गए। अंतिम दिवस हवन यज्ञ हुआ। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाने वाले विधानाचार्य विद्वान पं. ब्रह्मचारी संजीव भैया जी कटंगी के कुशल मार्गदर्शन में ब्रह्मचारी अनुज भैया सहित संगीतकार राजेश जैन बागी द्वारा संगीत पार्टी की संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने अत्यंत भक्ति पूर्वक नाचते गाते सिद्धों की आराधना करते प्रतिदिन बढ़ते क्रम में प्रत्येक अर्घ समर्पित किये।

प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन ,बड़े बाबा महामंडल विधान हुआ इस अवसर पर प्रथम अभिषेक शांतिधारा रिद्धिमंत्र कलश ,आरती, छत्र ,चंवर चढ़ाने का सौभाग्य अरविंद आरुष खेमचंद जैन जबलपुर, विकास आकांक्षा अनुज परिवार अहमदाबाद, अजित अनिल जबलपुर, वैभव मनोज झांसी, अमियवर्धन जैन सतना संजय जैन बांसवाड़ा ,राकेश सरिता आदित्य सोनम सिंघई  परिवार हटा ,अशोक अमित इटारसी, अभिषेक सुभाष यशी परिवार ग्वालियर, स्नेह ममता ब्रह्मचारिणी गोल्डी दीदी परिवार सागर , वीरेन्द्र सन्मति सानिध्य सिंघई जबेरा, मुकेश पियूष चौधरी पनागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्राप्त किया। 
बकायन में नाना साहब पानसे स्मृति दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में 10 से.. दमोह। जिले के ग्राम बकायन में 131 वॉ मृदंगाचार्य पण्डित नाना साहब पानसे स्मृति गुरूपूर्णिमा संगीत समारोह का शुभारम्भ 10 जुलाई को सायं 7 बजे से प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मुख्य अतिथि एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल की अध्यक्षता तथा अध्यक्ष सीसीआरटी डॉ विनोद इन्दुकर के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ होगा।
आयोजन समिति अध्यक्ष विवेक शेण्ड्ये संयोजक अर्जुन पटैल डॉ आलोक सोनवलकर संरक्षक अरूण पलनीटकर उस्ताद अलाउद्दीन खॉ संगीत एवं कला अकादमी भोपाल निदेशक डॉ पूजा शुक्ला उत्थान साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बकायन अध्यक्ष संजय पलनीटकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोच संस्कृति संचालनालय संचालक एनपी नामदेव के नेतृत्व में दो दिवसीय संगीत समारोह संपन्न होगा।
गुरू पूर्णिमा संगीत समारोह 10 जुलाई 2025 प्रातः कालीन सभा में ग्राम बकायन संगीत अखाड़ा शिष्यगण द्वारा प्राचीन परम्परागत बंदिश गायनए श्री यक्षगोपाल एवं उत्सव गोपाल सागर द्वारा युगल गायन प्रियंवदा सिंह एवं साथी द्वारा युगल कथक श्री ऋषिशंकर एवं सुश्री महिमा उपाध्याय दिल्ली द्वारा पखावज जुगलबंदी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। सायं कालीन सभा में ग्राम बकायन संगीत अखाड़ा शिष्यगण द्वारा प्राचीन परम्परागत बंदिश गायन सुश्री सरिता कालेले मुम्बई द्वारा कथक युगलए सुश्री चिन्मयी आठले ओक दिल्ली द्वारा गायनए सुश्री मेघरंजनी गोवाहाटी द्वारा कथक एकल तथा श्री ओंकार दादरकर कोलकाता द्वारा गायन की प्रस्तुति दी जायेगी।
11 जुलाई को सायंकालीन सभा अंतर्गत पण्डित रामचरण तिवारी एवं साथियों द्वारा संगीतमय रामायन गायन सुश्री शिवांगी अग्निहोत्री जबलपुर द्वारा कथक एकल श्री जयतीर्थ मेवुंडी धारवाड़ हुवली द्वारा गायन सुश्री श्री मोहंती भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी युगल एवं श्री संतोष संत इंदौर द्वारा बाँसुरी वादन प्रस्तुत किया जायेगा। श्री रामेन्द्र सिंह सोलंकीए दीपक दास महंत तबला पण्डित देवेन्द्र वर्मा जितेन्द्र शर्मा दीपक खसरवाल हारमोनियम फारुख लतीफ खाँ सारंगी संगतकार होंगे । संचालन राजीव अयाची एवं साक्षी वैशंपायन जबलपुर करेंगी।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई 2025 को..  पूरे देश के अंदर करीब 50 करोड़ लोग आम हड़ताल में जा रहे है।इस हड़ताल में देश की 11 ट्रेड यूनियनों में से 10 ट्रेड यूनियन के साथ कई स्वतंत्र ट्रेड यूनियने जिनमे प्रमुख रूप से बैंक बीमा पोस्टल यूनियने भी इस 22 वी संयुक्त आम हड़ताल करने जा रहे है। उल्लेखनीय हैं कि इस आम हड़ताल को देश के संयुक्त किसान मोर्चा ने भी अपना पुर्ण समर्थन के साथ नारा दिया है कि ट्रेड यूनियने शहरी भारत बंद करे और किसान ग्रामीण भारत बंद करेंगे..

इस 22 वी संयुक्त आम हड़ताल की प्रमुख मांगो में- 1- चारो श्रम संहिताओं को वापस ले। 2- महगाई पर रोक लगाए। 3- बेरोजगारो को रोजगार दो। 4- न्यूनतम वेतन 26910 रुपये लागू करो। 5- न्यूनतम पेंशन 9000 लागू करो। 6- सार्वजनिक उद्योगों को बेचना बंद करो। 7- ठेकाकरण आउट सोर्सिंग संविदा में स्थाई नियुक्तियां लागू करो। इन मूल मांगो के साथ ये हड़ताल होने जा रही है।

 

Post a Comment

0 Comments