एक पेड़ मां के नाम अभियान भाजपा का पौधारोपण
इस अवसर पर जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय संजय यादव, वर्षा रैकवार, श्रीमती अर्चना जैन, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, आईटी प्रभारी रिंकू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई आलोक गोस्वामी मनीष तिवारी भारत यादव संतोष रोहित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह लोधी अमरदीप जैन श्याम दुबे सुनील यादव देवल कोरी रितु पांडे कुसुम खरे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराकर पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान दिया।
संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला 6 जून को आयोजित.. दमोह। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में "संकल्प से सिद्धि अभियान" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दमोह जिले की जिला स्तरीय कार्यशाला दिनांक 6 जून 2025 को दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे ने बताया कि यह कार्यशाला "विकसित भारत के अमृतकाल" विषय पर आधारित होगी, जिसमें केंद्र सरकार की 11 वर्षों की जनहितकारी नीतियों, योजनाओं और सुशासन से जुड़े प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद होगा। बताया कि यह अभियान 9 जून से 21 जून तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क व जनजागरण करेंगे। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपात काल जैसी प्रमुख ऐतिहासिक व सामाजिक विषयों पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे तथा संकल्प से सिद्धि अभियान के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र परिहार ने दी।
हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित रहे-सांसद राहुल सिंह लोधी.. दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत् पौधारोपण कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल सांसद राहुल सिंह लोधी भाजापा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी वनामंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे प्रभारी कलेक्टर मीना मसराम विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने अपनी सहभागिता निभाई।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री;स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम के तहत लगभग 100 पेड़ों का यहाँ पर रोपण किया गया। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा आज सम्पूर्ण भारत देश में एक पेड़ माँ का नाम अभियान प्रारंभ हुआ है। यह अभियान लगभग 02 माह चलेगा।वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत हमारे जिले के समस्त जनप्रतिनिधि सभी अधिकारीगण की उपस्थिति में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। यहॉ पर 100 पौधे प्रतीकात्मक रूप से लगाए गए और पौधारोपण का कार्यक्रम लगभग अगले 02 माह चलेगा।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण.. दमोह। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में ईको क्लब के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.के. जैन के मार्गदर्शन व दिशानिर्देश तथा डॉ. मीरा माधुरी महंत (ईको क्लब), डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी (जिला संगठक, एनएसएस), डॉ. के. एस. बामनिया (एनसीसी अधिकारी) के नेतृत्व में संस्कृत परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी डॉ. जितेन्द्र धाकड़, डॉ. सिकंदर दुलगज, प्रह्लाद सिंह ठाकुर, घसीटा रैकवार एवं सहित छात्र-छात्राओं में रुचि विश्वकर्मा, रोशनी अहिरवार, निकिता विश्वकर्मा, दीक्षा अहिरवार, प्रमोद रैकवार, निकेश सिंह चौहान, राजेंद्र कुर्मी, कविता अहिरवाल, राजेश कोरी, सहित छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहे।एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम में रूपाली बनी नायिका.. दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस पर शास म ल बा क उ मा ल वि मे एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम का नवाचारी एवं अनूठा आयोजन किया गया। शाला की कक्षा दसवीं की टॉपर बिटिया कु रूपाली अहिरवार एवं उनकी मॉ श्रीमति विनीता अहिरवार ने मुख्य अतिथि के रूप में पहला पौधा रोपण कर पर्यावरण रक्षा का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से सीईओ जिला पंचायत श्री प्रवीण फुलपागरे ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज का बड़ा संकट है। यह मानवजनित है। इसे दूर करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर सामूहिक प्रयास करना होगा।
0 Comments