मप्र नाट्य विद्यालय अकादमिक भवन का लोकार्पण
भोपाल। संस्कृति पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के नए ष्अकादमिक भवन का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हम सब इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।राज्य मंत्री श्री लोधी ने बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन कर भवन की गतिविधियों का शुभारंभ किया।अकादमिक भवन के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान नाट्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्थानीय लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। राज्य मंत्री श्री लोधी ने युवा कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की और उनका प्रोत्साहन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद कहा करते थे सारी शक्ति अपने अंदर समाहित है जरूरत है उसे पहचानने की और अपने आत्मबल को जगाने की। मंत्री श्री लोधी ने इस दौरान अकादमिक भवन का भ्रमण किया और सुविधाओं का जायजा लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला संचालक संस्कृति श्री एन पी नामदेव निदेशक श्री टीकम चंद्र जोशी विद्यालय के शिक्षकगण अलग.अलग क्षेत्रों के कलाकार एवं कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

सांसद श्री लोधी ने जलाभिषेक कर कथा श्रवण की.. दमोह । सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने आज प्रातः बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में भगवान जागेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर एवं भगवान सत्यनारायण स्वामी की कथा श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित किया। इस दौरान उन्होंने कहा माँ नर्मदा जी से प्रार्थना है सभी का कल्याण हो मंगल हो यही भगवान से कामना हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे का मारूताल में स्वागत.. दमोह।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे का मारूताल
में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम
आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष श्याम शिवहरे की भव्य आगवानी
ढ़ोल ढमाके की धुन पर आतिशबाजी कर हनुमान मंदिर परिसर पहुंचे जहां पर
सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत
स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल
उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं
ने 108 तुलसी की माला साल श्रीफल से भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे का
सम्मान किया गया।
इस दौरान भाजपा जिला
उपाध्यक्ष संजय सेन ने संबोधित करते हुए कहा है कि मारूताल में भाजपा जिला
अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत हुआ है वह एक सच्चे भाजपा कार्यकर्ताओं का
सम्मान है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज गोलू ने संबोधित करते हुए कहा
है कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। और इतने बड़े संगठन में कब कौन
से कार्यकर्ताओं को दायित्व मिल जाएं यह किसी को नहीं पता रहता है। हमारे
लिए धैर्य पूर्वक कार्य करना है। संगठन में दायित्व मांगकर नही मिलते हैं।
पार्टी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व देती जैसे सबके बीच में
कार्य करने वाले कार्यकर्ता श्याम शिवहरे के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष की
कमान सौंपी गई है। निश्चित रूप से शिवहरे के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं
में उत्साह और जोश देखा जा रहा है। नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने संबोधित करते हुए कहा है
कि यह सम्मान मेरा नहीं है। बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता का सम्मान है। भाजपा
कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में 24 घंटे साथ रहूंगा। उन्होंने भाजपा के नये
कार्यकर्ताओं को बताया कि एक समय ऐसा था जब मारूताल में पार्टी के
कार्यकर्ता नहीं थे। मारूताल में कांग्रेस का गढ़ था लेकिन हमने कांग्रेस
के गढ़ को तोड़ा और मेरे सम्मुख जो इतने सारे कार्यकर्त्ता मौजूद हैं
इन्हीं भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को
ऐतिहासिक जीत मिली है। मारूताल शक्ति केन्द्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से
अपील है कि मेरा सम्मान तब चौगुना हो जाएगा जब आगामी चुनाव में भाजपा की
ऐतिहासिक जीत होगी। मारूताल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे जो स्नेह और
प्यार दिया है। उसके लिए समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते
हैं। इस दौरान मारूताल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सरपंच नारायण राय, विजय यादव, विकास राजपूत, लच्छू आदिवासी का सम्मान किया गया। संचालन मोंटी रैकवार और आभार नितिन तोमर के द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, संदीप शर्मा, विंशु जैन, कपिल राजपूत दीपक दीक्षित,
कबीर तोमर, विक्रम तोमर , भैयन ठेकेदार घननू ठेकदार, पप्पू तिवारी, टिंकू
तोमर, मोनू चौहान, विशाल तोमर, प्रशांत राजपूत, मधुर राजपूत, नितिन सिंह
तोमर, रोहित राजपूत सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की
मौजूदगी रही।
विद्या विहार स्कूल में हुआ विद्यारंभ संस्कार.. दमोह।
सरस्वती विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशवनगर में बसंत पंचमी का
पावन पर्व मनाया गया। बसंत पंचमी भारत में एक लोकप्रिय त्योहार है जो वसंत
ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी
तिथि को मनाया जाता है। इस दिन, देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। विद्या
विहार में बसंत पंचमी समारोह में भक्ति भाव से रुद्राभिषेक किया गया।

0 Comments