मुख्यमंत्री मोहन यादव का जबेरा आगमन आज.. 10 अगस्त लाड़ली बहनों के खाते में 1500 की राशि आएगी.. मंत्री धर्मेंद्र सिंह एवं लखन पटेल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया..

मुख्यमंत्री मोहन यादव का जबेरा आगमन आज.. 

दमोह।  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज 03 अगस्त को जिले की तहसील जबेरा आगमन प्रस्तावित है। इसी के तहत आज प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं पशु पालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा सतेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी हम सभी के बीच में आयेंगे मुख्यमंत्री जी लाड़ली बहनों स्व.सहायता समूह की बहनों के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं यह पूरा कार्यक्रम रक्षाबंधन का कार्यक्रम है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के जो प्रयास है उसके लिए लाड़ली बहनों से राखी बंधवाने का कार्यक्रम भी रहेगा। उन्हें सम्मान देने का और 1250 रूपये की राशि लाड़ली बहनों के खाते में सरकार डाल ही रही हैए इस रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री जी 250 रूपये रक्षाबंधन का तोहफा लाड़ली बहनों को देने वाले हैं। उनका हम जबेरा विधानसभा की धरती पर स्वागत करते हैं  वंदन करते हैं अभिनंदन करते हैं।
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबेरा में लाड़ली बहनों से मिलने आ रहे हैं वे लगभग दोपहर 1215 बजे हेलीपैड पर आ जाएंगे यह कार्यक्रम लगभग डेढ़ से दो घंटे का रहेगा। दोपहर 2 बजे के आसपास मुख्यमंत्री जी का प्रस्थान है वे यहां से नरसिंहपुर जाएंगे। राज्यमंत्री श्री पटेल ने सभी से आग्रह करते हुए कहा सभी बहनें और भाई लोग कार्यक्रम में शामिल होए हमारे लिए बहुत ही प्रसन्नता और खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री जी पहली बार जबेरा पधार रहे हैं उनका भरपूर हम लोग स्वागत करें।
उन्होंने कार्यक्रम तय किया है कि 01 अगस्त से लेकर के 10 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जितने भी जनप्रतिनिधि हैं अपने अपने क्षेत्र में बहनों से राखी बंधवाने का कार्यक्रम करेंगे। माह की 10 तारीख को मुख्यमंत्री जी द्वारा लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपये डाले जाते हैं इस बार 250 रूपये अतिरिक्त राखी के त्यौहार के लिए डाले जाएंगेए कुल मिलाकर 1500 की राशि खाते में डाली जायेगी।  इस अवसर पर एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा एसडीएम अविनाश रावत 
सीएसपी अभिषेक तिवारी यातायात प्रभारी दरबीर सिंह मार्को तहसीलदार जबेरा डॉ विवेक व्यास तहसीलदार तेन्दूखेड़ा सोनम पाण्डे सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक प्रधानमंत्री सड़क महाप्रबंधक केसी कोरी लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनिल अठ्या हित अन्य विभागों के अधिकारीगण, गोपाल पटैल रूपेश सेन राघवेन्द्र सिंह परिहार मोंटी रैकवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रिंस जैन नर्मदा राय मौजूद थे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments