Ticker

6/recent/ticker-posts

सनकी मनोज ने पत्नी तथा बेटी को मौत के घाट उतार कर खुद की जीवन लीला समाप्त की.. या फिर मां बेटी की हत्या करने वालों ने ही मनोज को फांसी पर टांग दिया..! हिंडोरिया थाना पुलिस जांच में जुटी..

 पति ने पत्नी तथा बेटी की हत्या कर फांसी लगाई..

दमोह। राहु मंगल का अंगारक योग किस तरह से प्रभावित लोगों के दिलों दिमाग पर असर डाल रहा है इसका अंदाजा पिछले कुछ दिनों में लगातार सामने आने वाली दुर्घटनाओं तथा जानलेवा घटनाओं को देखकर लगाया जा सकता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार राहु मंगल का अंगारक योग व्यक्ति के क्रोध में सोचने समझने की शक्ति समाप्त कर देता है तथा एक ऐसा जुनून भर देता है जो घात से शुरू होकर आत्म घात पर खत्म होता है। यह परिवार को ही परिवार की जान का दुश्मन बना देता है।

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत रोणा पटना गांव में शुक्रवार शाम ऐसा ही एक लोमर्षक घटनाक्रम सामने आया है जिसमें पत्नी तथा बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या तथा पति का शव फांसी पर झूलता मिला है। मामले को हत्या  के बाद खुद की भी जीवन लीला समाप्त करना बताया जा रहा है। वारदात की जानकारी लगने पर पुलिस के पुलिस अधिकारियों से लेकर हिंडोरिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज काछी (पटेल) नाम के युवक की पत्नी सोमा बाई व मासूम बेटी वेदिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। वही मनोज का शव भी फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मनोज ने पत्नी तथा बेटी की हत्या करने के बाद खुद की भी जीवन लीला समाप्त कर ली है। कुछ लोगों का कहना है कि मनोज सनकी स्वभाव का था। तथा उसके द्वारा ही वारदात की गई है।
क्या पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी बेटी की हत्या कर मनोज को फांसी पर टांगा गया..?
इधर घटना का दूसरा पहलू यह भी बताया जा रहा की पारिवारिक विवाद के चलते मां बेटी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या करने के बाद मनोज को भी फांसी पर टांग कर ठिकाने लगा दिया गया। वही इस मामले को हत्या के बाद आत्महत्या बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया तथा किसी को भी अंदर आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

दमोह से एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा तथा हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम के भी मौके पर पहुंचने की खबर है। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच के बाद मामले में चौकाने वाले खुलासे की उम्मीद की जा रही है।
 

Post a Comment

0 Comments