Ticker

6/recent/ticker-posts

कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद.. निर्यापक श्रमण श्री सुधा सागर जी का बांदकपुर तथा मुनि श्री विनम्र सागर एवं अजीत सागर जी संघ का दमोह में भव्य मंगल प्रवेश आज..

निर्यापक श्रमण श्री सुधा सागर जी का बांदकपुर मुनि श्री  विनम्र सागर अजीत सागर जी का दमोह में प्रवेश आज

दमोह। आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज एवम आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि संघो का कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विहार प्रारंभ हो चुका है। 
रविवार 28 अप्रैल को मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की ससंघ आहारचार्य जहां पटेरा में संपन्न हुई वही निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी, मुनि श्री विनम्र सागर एवं मुनि श्री अजित सागर जी महाराज की संघ  सहित आहारचार्य हिंडोरिया के राजेंद्र पाठक मेमोरियल स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई। दोपहर बाद जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम भी यहीं पर संपन्न हुआ जिसमें संपूर्ण मुनि संघ का सानिध्य सभी को प्राप्त हुआ..
वही शाम को विहार की बेला प्रारंभ हुई। बांदकपुर की सकल दिगंबर जैन समाज का पुण्य जागृत हुआ और मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के पावन चरण हिंडोरिया से बांदकपुर की तरफ बढ़ गए। सोमवार को प्रातः बेला में बांदकपुर समाज के अध्यक्ष एवं सरपंच सुनील डबोल्या के साथ निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज की बांदकपुर में भव्य मंगल लगवानी की तैयारी की गई है।
इधर दमोह जैन समाज के पुण्य से हिंडोरिया से शाम को मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अजित सागर जी महाराज संघ का विहार दमोह की तरफ हुआ। सोमवार 29 अप्रैल को प्रातः 7.00 बजे धरमपुरा नाका पर दोनों मुनि संघो की अगवानी करते हुए सकल जैन समाज द्वारा गाजे बजे के साथ श्री पारसनाथ दिगंबर नन्हे जैन मंदिर जी में मुनि संघो का भव्य मंगल प्रवेश होगा।
दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, आलोक पलन्दी  सहित सभी पदधिकारियो एवं नन्हे मंदिर कमेटी अध्यक्ष नवीन निराला, महामंत्री राजकुमार रानू पारस, मीडिया प्रभारी अटल राजेंद्र जैन सहित सभी पदाधिकारियी सदस्यों, सकल जैन समाज एवंं सभी धर्म प्रेमी जन से सुबह 7:00 बजे धरमपुरा नाका पहुंचकर मंगल आगवानी में सम्मिलित होकर पुन्यार्जन की अपील की है।

बांसा में हुई मुनि विमल सागर संघ की भव्य आगवानी..
दमोह। महासमाधि धारक आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य प.पू.आचार्य श्री समयसागर जी मुनिराज के आज्ञानुवर्तीप.पू. मुनिश्री विमलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री अनंत सागर जी मुनिश्री धर्म सागर जी. मुनिश्री भाव सागर जी महाराज का रविवार को शाम 6 बजे बांसा नगर में मंगल प्रवेश हुआ।

 गौरव सिंघई ने बताया कि मंगल प्रवेश के पूर्व जगह-जगह पाद प्रक्षालन हुआ। आरती उतारी गई, सागर, दमोह, दिल्ली, इंदौर, और भी अन्य जगहो से भी भक्त दर्शन करने आए  सकल दिगम्बर जैन समाज बांसा ने प्रवास हेतु मुनि संघ को श्रीफल अर्पण किया।

Post a Comment

0 Comments