Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम हेल्पलाइन में उदासीनता बरतने वाले 37 अधिकारियों को नोटिस.. सिंगौरगढ़ में इको पर्यटन द्वारा अनुभूति कार्यक्रम, KN कालेज की छात्राए नेचर विजिट कार्यक्रम में शामिल हुई.. राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

 सिंगौरगढ़ में अनुभूति कार्यक्रम में कलेक्टर एसपी
दमोह। मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड व वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिंगौरगढ़ में किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर मयंक अग्रवालए पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उइके भाव सिंह लोधी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर बीएल रोहित द्वारा शासकीय महाविद्यालय जबेरा एवं केएन कॉलेज के छात्र.छात्राओं को पर्यावरण की जानकारी देकर वनों से परिचय कराया गया तथा पर्यावरण संक्षरण के उपाय बतलाए।

कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कहा वनों को संरक्षित करे उन्होंने कहा पारिस्थितिकी तंत्र में शेर नहीं होंगे तो हो सकता है घास चरने वाले जानवर बढ़ जायेंगे जिससे हो सकता है घास खत्म हो जायेंए फिर भी वो मर जायेंगे। यदि घास चरने वाले जानवर न रहे तो शेर मर जायेंगे। शेर यदि जिंदा है तो इसका मतलब है कि चीजें अभी संतुलित हैए यह एक इंडीकेटर है। इसलिये टाईगर रिजर्व अपने यहां बन रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को अपनी तरफ से यही प्रयास करना चाहिए कि कैसे प्रकृति को बचायेंगे। DFO महेंद्र सिंह उईके ने टाइगर रिजर्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

SP सुनील तिवारी ने कहा किताबों में तो हम प्रकृति के बारे मे पढ़ते ही है किताबों में पढ़ना और प्रेक्टिकली उसे देखने में बहुत ज्यादा अंतर होता है आज आप सभी ने प्रेक्टिकली इन सभी चीजों को देखा है जिससे हम प्रकृति को बहुत अच्छे से समझ रहे होंगे। जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर मोंटू बाजपेई ने भी वनों को अध्यात्म से जोड़ते हुए बच्चो को पर्यावरण के प्रीति जागरूक किया। संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी आश्रय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में विनोद मलैया मुलायम चंद्र जैन कॉलेज प्राचार्य ऋतु श्रीवास्तव सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं छात्र.छात्राओं की उपस्थिति रही।

KN कालेज की छात्राए नेचर विजिट का कार्यक्रम में.. दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह प्राचार्य डॉ पी एल जैन एवं आई क्यू ए सी प्रभारी डाॅ अरुणा एम जैन के मार्गदर्शन में इको क्लब के अंतर्गत पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत नेचर विजिट का कार्यक्रम भ्रमण राजी दुर्गावती टाईगर रिजर्व केन्द्र क सिंगौर गढ में किया गया जिसमें महाविद्यालय की 72 छात्राओं एवं महाविद्यालय का स्टाफ इको क्लब प्रभारी श्रीमती प्रीति वर्मा डॉ असलम खान डाँ शीरीन खान डा दिनेश पटेल डा अजय सिंह ठकुरश्री हरिसिह ठाकुर सहभागी रहे। छात्राओं को रानी दुर्गावती वन्य जीव अभ्यारण का भ्रमण  कराया गया । 

जिसमें अनुभूति प्रेरको द्वारा जिसमें श्री रोहित जी डिप्टी रेंजर श्री लाइक जी श्री सोनी जी द्वारा छात्राओं को वन्य जीव पेड़ पौधों वन उपज और वन से संबंधित समस्त जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई । कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी आदरणीय कलेक्टर महोदय द्वारा एवं एसपी महोदय श्री सुनील तिवारी जी द्वारा वन संरक्षण की बात की गई ।  वन मंडल अधिकारी श्री महेंद्र सिंह उईके द्वारा रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के बारे सम्पूर्ण जानकारी दी गई ।  कार्यक्रम में कलेक्टर एसपी श्रीमती उमा देवी श्री मंटू जी एवं अन्य गण उपस्थित रहेकार्यक्रम में अनुमति प्रेरकों द्वारा छात्राओं को वन वन उपाय जंगली पशुओं वन संरक्षण आदि के बारे में बताया गयाछात्राओं ने सिंघौरगढ़ की हाथी दरवाजा तालाब आदि का भ्रमण किया ।  कार्यक्रम को सफल बनाने में रेंजर श्री आश्रय उपाध्याय डिप्टी रेंजर श्रीलाई खान व अन्य वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी का विशेष योगदान रहाकार्यक्रम में छात्राओं द्वारा वक्ताओं द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर दिया गया ।  अंत में कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न अधिकारियों व रमन अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए । 

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल..दमोह। संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एंव धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेद्र सिंह लोधी आज 12 जनवरी को प्रातरू 09 बजे स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल होंगे।


इसके पश्चात आज प्रातरू 1030 बजे निज निवास नोहटा में क्षेत्र वासियों से मुलाकात करेंगे। राज्यमंत्री श्री लोधी दोपहर 01 बजे धनेटा माल झलौन विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इसके उपरांत आप दोपहर 2 30 बजे तारादेही पहुंचकर गोहदर नर्सरी में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके उपरांत आज शाम 5 30 नोहटा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 

सी एम हेल्पलाइन में उदासीनता बरतने के आरोप में 37 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी..
दमोह।जिले के विभिन्न अधिकारियों के स्तर से माह दिसम्बर 2023 की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों में निर्धारित समय अवधि में निराकरण प्रतिवेदन दर्ज नही किये जाने के आरोप में 37 अधिकारियों को कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। सीएम हेल्पलाईन में 08 जनवरी 2024 की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट में जिले का नॉट अटेंडेंट शिकायतों का कुल वेटेज स्कोर 10 में से 09ण्78 प्रतिशत रहा है। जिसमें कुल 149 शिकायतें अनिराकृत होकर उच्च स्तर पर पहुँची है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि समस्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में अटेण्ड करते हुए निराकरण प्रतिवेदन दर्ज किया जाये। किंतु कतिपय अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण निर्धारित समय.सीमा में दर्ज न किए जाने के कारण शिकायतें अनिराकृत रहकर उच्च स्तर पर पहुंचने से जिले की मासिक ग्रेडिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जारी किये गये नोटिस के माध्यम से 3 दिवस में अधिकारियों से उत्तर मांगा गया है कि क्यो न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। निर्धारित समय पर उत्तर प्राप्त न होने की दशा में संबंधित के विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जायेगी।
इनको हुए कारण बताओ नोटिस जारी.. जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री संजय साहू कनिष्ठ अभियंता उर्जा मो अशफाक खान कनिष्ठ अभियंता उर्जा श्री एम एल सुमन कनिष्ठ अभियंता उर्जा श्री एम के महतो कनिष्ठ अभियंता उर्जा श्री के एल यादव कनिष्ठ अभियंता उर्जा श्री गजेन्द्र वास्केल कनिष्ठ अभियंता उर्जा श्री महेंद्र सिंह राय कनिष्ठ अभियंता उर्जा श्री रविशंकर तिवारी सहायक अभियंता उर्जा श्रीमती सुबुद्धी चढ़ार वरिष्ट  कृषि विकास अधिकारी श्री आरके जैन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आदित्य दाहिया श्री राकेश कन्हौआ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री राजेश पटेल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री दीक्षा गुप्ताए परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री कपिल खरेए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रेम सिंह चौहान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मेघ तिवारीए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार खरे मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योति सुनेरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री अश्विनी कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मनीष बागरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मनोज कुमार गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री रामेश्वर प्रसाद पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री वीरेन्द्र सींग यादव पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज कुमार चौबे सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग सुश्री रिया जैनए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजकुमार लड़ियाए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री कृपाल आठिया तहसीलदार श्री रॉबिन जैन विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके राय विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर आर बागरी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रवण कुमार पटेल विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉअमन श्रीवास्तव सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव जिला आबकारी अधिकारी श्री रविंद्र खरे कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थय यांत्रिकी  श्री गंगा सिंह रावत एवं प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री एस एल अहिरवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।


Post a Comment

0 Comments