Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के लोकसभा चुनाव सागर संभाग क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 19 जनवरी को दमोह लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे.. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कंबल भेंट किये.. भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष ने ली जिला बैठक..

दमोह जिला भाजपा कार्यालय में होगी बैठक..
सागर। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन के सागर संभागीय क्लस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 19 जनवरी, शुक्रवार को 1 बजे दमोह जिला भाजपा कार्यालय पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई इस बैठक में दमोह लोकसभा क्षेत्र में शामिल आठों विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा क्षेत्र में निवासरत अपेक्षित श्रेणी के आमंत्रित लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर क्लस्टर बनाया गया है। इसमें सागर, दमोह, खजुराहों एवं टीकमगढ़ लोक सभाओं का प्रभारी पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को बनाया गया है। 
सागर संभागीय क्लस्टर प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दमोह जिला भाजपा कार्यालय में 19 जनवरी, दोपहर 1 बजे आयोजित बैठक में दमोह लोकसभा क्षेत्र में शामिल दमोह जिले की दमोह, नोहटा, हटा, पथरिया विधानसभा क्षेत्रों, सागर जिले की देवरी, रहली, बंडा तथा छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के अपेक्षित आमंत्रित शामिल हैं। बैठक में आमंत्रितों में लोकसभा क्षेत्र में निवासरत उक्त आठ विधानसभा क्षेत्रों के सभी जिला पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व विधायक, लोकसभा क्षेत्र में निवासरत सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, संबंधित आठों विधानसभा क्षेत्रों के नगर व ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हैं। दमोह जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि सागर संभागीय क्लस्टर का प्रभारी व पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह 19 जनवरी शुक्रवार को 1 बजे दमोह जिला भाजपा कार्यालय पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। 
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किये कंबल भेंट.. दमोह। मंगलवार रात्रि दमोह स्टेशन पर जरूरत मंदो को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला दमोह के द्वारा शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियो ने निर्णय लेते हुए स्टेशन पहुंचकर वहां पर अनेक लोग चादर ओढकर अपने बच्चों को ठंड से बचा रहे थे ऐसे अनेक परिवारों को कंबल भेंट करते हुए उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। भाजपा अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष एड. साजिद रिजवी ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ऐसे कई क्षेत्रांं में कार्य करेगा और ऐसी विषम परिस्थितियों में जरूरत मदों को सहयोग करने के लिए हमेशा त्तपर रहेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सद्दाम खान, संजीव पाल, जिला उपाध्यक्ष वसीम खान, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र जैन एवं सरताज खान, मुख्तार खान, अन्नू उपाध्याय, नगर अध्यक्ष सलीम पठान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
 दमोह। भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना महाकौशल प्रांत सागर संभाग के प्रवास पर जिला दमोह की बैठक माधव कुंज संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में किसान संघ के सदस्यता महा अभियान, व आगामी संगठन कार्य योजना की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। कैलाश आंजना ने कहा किसी भी संगठन की शक्ति उसके सदस्यों की संख्या के आधार पर समाज में प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक 3 वर्ष में हमें सदस्यता के माध्यम से हमे अपनी शक्ति बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है, जितनी ज्यादा हमारी सदस्यता होगी। उतनी ही हमारी ताकत बड़ेगी। हमें गांव गांव में सदस्य बनाकर ग्राम समितियां का गठन करना है ग्राम समिति ही महत्वपूर्ण इकाई है।  
प्रांत संगठन मंत्री श्री भरत ने कहा 30 जनवरी तक सदस्यता कार्य पूर्ण कर ग्राम समितियां का गठन करना है फरवरी माह में तहसील का निर्वाचन व कार्यकारिणी घोषित करना है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिला कोषाध्यक्ष द्वारा 3000 बनाए गए सदस्यों की बंदीयां सौंपी गई। बैठक में प्रदेश मंत्री रामचरण पटेल, प्रांत मंत्री रमेश यादव, इकोनामिक रिसर्च सेंटर सदस्य दामोदर पटेल, प्रांत प्रचार प्रमुख राममिलन पटेल, संभागीय उपाध्यक्ष भवानी पटेल, जिला अध्यक्ष‌‌ चंद्रभान पटेल, उपाध्यक्ष हेमंत पटेल, उपाध्यक्ष द्वारका पटेल, उपाध्यक्षहरि गोविंद पटेल, मंत्री मथुरा दुबे, सह मंत्री श्री राम पटेल जिला कोषाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पथरिया तहसील अध्यक्ष राजेश पटेल, दमोह तहसील अध्यक्ष पूरन पटेल, मंत्री बहादुर सिंह बटियागढ़ तहसील अध्यक्ष राजकुमार, हटा तहसील संयोजक उमाकांत कुरेरिया, पटेरा तहसील संयोजक, मयंक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
 

Post a Comment

0 Comments