Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री के दमोह आगमन के पूर्व भाजपा में महिला व युवा मोर्चा प्रमुख के बीच शब्द वाणों के साथ घमासान.. युवा सम्मेलन के फलेक्स में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की फोटो को लेकर प्रदेश सदस्य तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष आमने सामने..

महिला व युवा मोर्चा प्रमुख के बीच शब्द वाणों की घमासान

दमोह। विधानसभा चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के साथी प्रमुख प्रत्याशी जहां पर समर्थको तथा आलोचकों को मनाने साथ लाने की कोशिशों में जुटे हुए है वही दोनों प्रमुख दलों में पार्टी पदाधिकारी  तथा कार्यकर्ताओं के बीच में उपेक्षा तथा अपेक्षा को लेकर भी नाराजगी के बीच मान मनोबल के हालात देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस की तुलना में भाजपा इससे ज्यादा प्रभावित नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को दमोह आ रहे हैं जिसकी तैयारी में प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जुटे हुए हैं  इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दमोह आकर युवा सम्मेलन के जरिए नव मतदाताओं के बीच भाजपा को वोट देने का शंखनाद कर चुके हैं। नीलकमल गार्डन में 5 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आतिथ्य में युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें जो मुख्य फ्लेक्स लगाया गया था उसमें दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की फोटो को जगह नहीं दी गई थी। 
वही श्री पटेल समर्थक युवा मोर्चा की प्रदेश सदस्य उजमा नाज को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया था। इसके बावजूद उजमा नाथ ने सम्मेलन में पहुंचकर पहले तो सहभागिता की वही कार्यक्रम संपन्न होने के बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव के समक्ष केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल की फोटो फ्लेक्स में नहीं होने पर आपत्ति दर्ज कराई। जिस पर श्री यादव नया क्या कर बचाव करने की कोशिश की कि उपरोक्त फ्लेक्स उन्होंने नहीं बनबाया। इसी पर से बात बड़ी और तू तू- मैं में के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। जो लगातार जारी है। जबकि इस वाद विवाद पर फिलहाल मलैया समर्थक पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। वही उनके विरोधी तथा कांग्रेसी मजा लेते नजर आ रहे हैं।
युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य उजमा नाज ने भी लगाए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप.. इधर युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य उजमा नाज के द्वारा भी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक साथ दो-दो महिला नेत्रों के चरित्र हनन जैसे आरोपों के बाद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत यादव ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को नकारते हुए इनको गलत बताकर विधान सभा चुनाव के दौरान महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य पर निष्क्रियता के आरोप लगाये है।

 इधर युवा सम्मेलन के दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन के साथ हुए उपेक्षात्मक रवैये की पीड़ा मीडिया तथा सोशल मीडिया के जरिए खुलकर सामने आने के बाद अब खुलकर तूल पकड़ चुकी है। इसके बाद अब इस बात की चर्चाएं भी सरगर्म है कि श्रीमती शिखा जैन को कभी भी पार्टी से निलंबित करके बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। 
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का आक्रोश खुलकर फूटकर सामने आया.. दरअसल इन्होंने मीडिया के समक्ष अपने साथ हुए सौतेले व्यवहार के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव पर जहां खुलकर गंभीर आरोप लगाए हैं
वही दमोह से भाजपा प्रत्याशी पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के चुनाव की कमान संभालने वाले उनके कुछ खास समर्थको पर भी लगातार उपेक्षा और सौतेले व्यवहार की गंभीर आरोप लगाए हैं। इतने सबके बावजूद श्रीमती शिखा जैन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह की कार्य प्रणाली की तारीफ करती नजर आई है। जबकि उनके बयान के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष का बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments