Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला हैल्प डेस्क के लिए.. दो पहिया वाहनों को किया फ्लैग ऑफ, पुस्तिका अभिमन्यु का विमोचन.. मेडिकल कॉलेज सतना के नव नियुक्त चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए..

 महिला हैल्प डेस्क के लिए दुपहिया वाहनों का फ्लैग ऑफ

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आधी आबादी के साथ न्याय के बिना न देश आगे बढ़ सकता है न समाज। बहन बेटियों की झिझक टूटेए उनका आत्मविश्वास और सम्मान बड़े इसी उद्देश्य से पुलिस बल में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण के साथ.साथ लाड़ली लक्ष्मीए कन्या विवाह जैसी योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए गए। जब तक हम बहन. बेटी को समाज में बराबरी पर लाकर नहीं खड़ा कर देते तब तक हम चैन की सांस नहीं लेंगे। इसमें महिला सुरक्षा सबसे अहम है। अपराधियों में भय पैदा करने महिला हेल्प डेस्क को वाहन उपलब्ध कराकर गतिशील बनाने और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करने के लिए आरंभ किया गया अभिमन्यु अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के थानों में काम कर रही उर्जा महिला हेल्प डेस्क की महिला पुलिस कर्मियों को दोपहिया वाहन प्रदान करने के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 250 महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटर रैली को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति पुरुषों को जागरूक करने तथा महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संचालित अभिमन्यु अभियान की पुस्तिका ष्अभिमन्युष् का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बहन.बेटियों का आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ेगा..मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटा.बेटी में भेद और घरेलू हिंसा की विकृत सोच को बदलने की जरूरत है। पुलिस में 30ः महिलाओं की भर्ती से पीड़ित महिलाओं को थानों में अपनी व्यथा बयान करने और उस पर कार्रवाई कराने में मदद मिली है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम क्रूर नहीं हैंए किंतु प्रायरू यह देखा गया है कि बुरी प्रवृत्ति के लोग कड़ी कार्यवाही के बिना मानते नहीं हैए अपराधियों में भय पैदा करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला पुलिस कर्मियों का आव्हान किया कि वे आंतरिक देवत्व को जागृत कर दुर्जनों पर कार्यवाही करें और बहन बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोगी बने। इससे बहन.बेटियों का आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ेगा और पुलिसकर्मियों की यश और कीर्ति का विस्तार होगा।
महिला सुरक्षा के लिए संचालित अभियानों को निरंतर चलाना जरूरी..मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान जैसे महिला सुरक्षा के लिए संचालित किए जाने वाले अभियानों को निरंतर चलाने की आवश्यकता है। अभिमन्यु अभियान महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने और बच्चों व युवाओं में संस्कार विकसित करने में सहायक होगा।
संकल्प को धरातल पर उतारना कहलाता है सिद्धि . गृह मंत्री डॉ मिश्रा..गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संकल्प को धरातल पर उतारना सिद्धि कहलाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं के सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया है उसे लगातार वे धरातल पर उतारते जा रहे हैं। जब वे मुख्यमंत्री नहीं थे तब से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये कार्य कर रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर लाड़ली बहना तक महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने के लिये जो कार्यक्रम किये जा सकते हैंए वे सभी उन्होंने किये है। प्रदेश में महिलाओं को नौकरियों में आरक्षण के साथ पंचायती राज संस्थाओं में सहभागिता भी सुनिश्चित की है। बेटियों के मान सम्मान के साथ प्रदेश के वातावरण को उनके लिये सुरक्षित बनाने के सभी प्रयास किये जा रहे हैं। जब बेटियों के हाथ में डंडा होता हैए तो बाकी मौजूद बेटियाँ स्वयं को सुरक्षित समझती हैंए उनका आत्मबल भी बढ़ता है। महिला पुलिस की उपस्थिति में शक्ति मिलती है। मध्यप्रदेश में ही महिला अपराधों को नियंत्रित करने के लिये दुष्कर्मियों को फाँसी की सजा का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में ष्ऊर्जा महिला हैल्प डेस्कष् की बेटियों को प्रदाय की गई स्कूटियाँ निश्चित ही महिला अपराध रोकथाम में सहायक होंगी।
पुलिस बैंड की धुनों पर किया 250 दोपहिया वाहनों को फ्लैग ऑफ..मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिस बैंड पर बज रही ष्मध्यप्रदेश पुलिस हैं हमष्ए ष्यह भारत देश है मेराष् और ष्सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमाराष् गानों की धुन पर 250 दोपहिया वाहनों की रैली को फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम के आरंभ में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को स्मृति.चिन्ह भेंट किया तथा निर्भया फंड के माध्यम से महिला थानों में स्थापित हेल्प डेस्क की गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज सतना के नव.नियुक्त चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति.पत्र प्रदान किए.. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि डॉक्टरए चिकित्सा व्यवस्था की आत्मा हैं। अस्पतालए मेडिकल कॉलेजए प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों जैसी चिकित्सा अधो.संरचना का संचालन चिकित्सकों से ही संभव है। उनकी उपस्थिति और सक्रियता से ही कोई स्थान निरोगधाम बन जाता है। डॉक्टर का कार्य का एक मिशन के समान है। वे मरीज का दर्द दूर करने में अपने दिन.रात खपा देते हैं। उनके द्वारा किये गये अथक परिश्रम से ही वे भगवान के समान दर्जा पाते हैं। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में मेडिकल कॉलेज सतना के नव.नियुक्त चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति.पत्र प्रदान कर संवाद कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा श्री मोहम्मद सुलेमान तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 35 नव नियुक्त चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
नव नियुक्त चिकित्सा शिक्षक लोगों को स्वस्थ भी करेंगें और शिक्षा देने का कार्य भी करेंगे.. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी संस्कृति में निरोगी काया को उत्तम सुख माना गया है। लोग स्वस्थ्य रहेंए इसमें चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नव नियुक्त चिकित्सा शिक्षकए लोगों को स्वस्थ भी करेंगे और शिक्षा देने का कार्य भी करेंगे। आप सब प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिये दायित्व ग्रहण करने से पहले आपको संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों का लगातार विस्तार हो रहा है। वर्ष 1965 के बाद प्रदेश में मेडिकल कॉलेज वर्ष 2006 में सागर में आरंभ किया गया। प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में डॉक्टरों की संख्या बहुत कम है। प्रदेश में चिकित्सा अधो. संरचना के विस्तार के साथ चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। शासकीय चिकित्सा व्यवस्था लगातार उन्नत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने तय किया है कि प्रदेश में मेडिकल की पढा़ई में भाषा को बाधा नहीं बनने देंगे जो विद्यार्थी हिन्दी माध्यम से मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैंए वे हिन्दी में अध्ययन कर सकते हैं।
चिकित्सा शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की..
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जब पदभार ग्रहण किया थाए तब प्रदेश में केवल 5 चिकित्सा महाविद्यालय थेए जो अब बढ़ कर 14 हो गए हैं। प्रदेश में 12 प्रायवेट मेडिकल कॉलेज हैं और लगभग 10 मेडिकल कॉलेज प्रक्रिया में है। श्री सारंग ने नव नियुक्त चिकित्सा शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की..

हेपेटाइटिस से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता जरूरी.. श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेपेटाइटिस बीमारी के कारणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ष्विश्व हेपेटाइटिस दिवसष् पर सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि हेपेटाइटिसए संक्रामक रक्तए दूषित भोजन या पानी के कारण होने वाला जानलेवा रोग है। समय पर रोग की जाँच और उपचार से अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से ष्विश्व हेपेटाइटिस दिवसष् पर इस बीमारी के कारण और रोकथाम के उपायों के बारे में स्वयं के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments