Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय मंत्री के क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल.. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता.. भाजपा ने उपेक्षा जारी रखी तो पथरिया नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी बदल सकते हैं पाला..!

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल। केंद्र सरकार में कद्दावर राज्यमंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद पटेल के संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के पहले ही दल बदल की उलटी गंगा बहना शुरू हो गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू/ धर्मेंद्र कटारे आज भोपाल में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में पथरिया विधानसभा क्षेत्र की दबंग विधायक श्रीमती रामबाई सिंह को मात देने के लिए कांग्रेस श्रीमती मंजू/ धर्मेंद्र कटारे पर दांव लगा सकती है।

भोपाल से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने दमोह विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद जैन पथरिया की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनीषा दुबे सहित अनेक कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में दमोह जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू धर्मेंद्र कटारे को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र  से आए कटारे समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कटारे दंपत्ति के कांग्रेस में शामिल हो जाने से पथरिया क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति पूर्व प्रत्याशी गौरव पटेल तथा जिला पंचायत सदस्य पति पूर्व बागी प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह की दावेदारी को जहां तगड़ा झटका लगा है वही इसके पूर्व की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मनीषा दुबे का समर्थन मंजू/ धर्मेंद्र कटारे के साथ नजर आ रहा है। 
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नजदीकी रहे हैं धर्मेंद्र कटारे
दमोह जिले के बटियागढ़ क्षेत्र में रोजगार सहायक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र कटारे के लिए वर्ष 2022 विशेष फलदाई रहा है। अपने भाइयों को सरपंच, समर्थकों को बटियागढ़ जनपद का अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने के साथ पत्नी श्रीमती मंजू देवलिया को जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवा कर वह पथरिया विधान सभा क्षेत्र से आगामी चुनाव में बड़े दावेदार के रूप में उभरे थे। 

निर्दलीय जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुने जाने के बावजूद धर्मेंद्र कटाारे का रुझान और संपर्क भाजपा  की तरफ देखने को मिलता रहा था। उनको जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवाने और पंचायत के कार्यों में मार्गदर्शन देने वालों में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिव चरण पटेल का नाम सबसे पहले आता रहा है। वहीं वर्तमान में जिला पंचायत के कार्यों से लेकर अन्य मामलों में भी शिवचरण पटेल का मार्गदर्शन उनको मिलने की बात कही जाती रही है।
भाजपा ने क्यों नहीं किया अपने पाले में लाने का प्रयास ?

जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे के क्षेत्र में लोकप्रिय सक्रिय होने के साथ-साथ भाजपा नेताओं पूर्व विधायक लखन पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल से नजदीकी रही है उसके बाद में खुद को भाजपा में शामिल करने का प्रयास इन नेताओं के द्वारा क्यों नहीं किया गया इसकी वजह इन तीनों नेताओं के पथरिया क्षेत्र से भाजपा टिकट का दावे दार होना भी माना जा रहा है। जबकि यह तीनों नेता दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के दमोह जिले के सबसे नजदीकी नेताओ में शुमार है।

इसके बावजूद वह मंजू/ धर्मेंद्र कटारे को भाजपा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री के नजदीक क्यों नहीं ला सके इसके पीछे उनकी स्वयं की पथरिया क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावे दारी बताई जा रही है। उल्लेखनीय है पिछले विधान सभा चुनाव में श्री लखन पटेल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था वही पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष शिव चरण पटेल ने भी भाजपा टिकट की मांग करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया था। उस समय सांसद प्रहलाद पटेल के कहने पर शिवचरण ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। लेकिन पूर्व मंत्री राम कृष्ण कुसमरिया का दमोह तथा पथरिया से नामांकन वापस नहीं हो पाने के आरोप भी शिवचरण पर ही लगे थे।
पथरिया नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी पाला बदल सकते हैं..! दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे के साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में बटियागढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष मंगल कुशवाहा सहित अनेक जनपद सदस्य सरपंच प्रमुख रूप से शामिल रहे। वही कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि अभी अनेक नेता ग्रामीण जनप्रतिनिधि जल्द ही कांग्रेस मे शामिल होने का विचार बना रहे हैं।

जिनमें पथरिया विधायक श्रीमति रामबाई सिंह से पीड़ित और केंद्रीय मत्री 
दमोह सांसद प्रहलाद पटेल से उपेक्षित पथरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष सुंदर विश्वकर्मा और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे सहित कुछ पार्षदों के नाम लिए जा रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों जिस तरह का व्यवहार पथरिया नगर पालिका के अध्यक्ष तथा उनके भाई के साथ हुआ जिससे वह बेहद दुखी बताए जा रहे हैं।
भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष होने के बाद भी संकट की घड़ी में भाजपा का कोई भी नेता क्या उनके साथ नहीं दिखा वहीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह उनकी परेशानी में साथ नजर आए। इधर नगरपालिका की सीएमओ के सांसद कार्यालय के निर्देशन में चलने तथा पथरिया विधायक रामबाई सिंह द्वारा भी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का गुणगान किए जाने जैसे हालात में भाजपा में रहकर भी अपने आप वहां असुरक्षित उपेक्षित मान रहे।
सुरक्षा की मांग भी कर चुके है पथरिया नपा अध्यक्ष.. 
भाजपा में शामिल होने के साथ 1 साल के कार्यकाल में प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पथरिया नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष को पार्टी लेवल पर समर्थन के मामले में जहां उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है वही नगर पालिका सीएमओ भी इनकी एक नहीं सुनती। पथरिया विधायक श्रीमती रामबाई से विवाद के बाद गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर यह पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार भी लगा चुके हैं। 
ऐसे हालात में पथरिया नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एक बार फिर दलबदल करके वापस कांग्रेस में चले जाएं तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। वैसे भी नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के दिन कांग्रेस नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की मदद से कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस पार्षदों की मदद से यह अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने थे। यह अलग बात है कि भाजपा में शामिल होने के बाद पहले ही अपने आप को भाजपा का अध्यक्ष उपाध्यक्ष कहते रहे हो लेकिन पार्टी के विभिन्न मंचों पर इनकी उपेक्षा देखने को मिलती रही है। वर्तमान हालात में भाजपा संगठन और बड़े नेताओं ने समय रहते यदि इनका दर्द नहीं समझा तो कांग्रेस में शामिल होने की कोई नहीं रोक पाएगा ।
कांग्रेस जल्द घोषित कर सकती है हटा पथरिया प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव की घोषणा होने में समय बाकी है लेकिन कांग्रेश जल्द ही हटा तथा पथरिया के अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
दमोह से विधायक अजय टंडन की टिकट जहां फाइनल है वही पथरिया से श्रीमती मंजू धर्मेंद्र कटारे और हटा से श्रीमती चंदा अहिरवार नाम पर भी जल्द मुहर लग सकती है। जबेरा विधानसभा क्षेत्र में जरूर प्रताप सिंह तथा आदित्य सालोमन के बीच टिकिट का पेंच फसा है। कांग्रेस द्वारा जिले के ग्रामीण अध्यक्ष पद पर रतन चंद जैन को नियुक्त किए जाने के बाद ग्रामीण स्तर पर कांग्रेस का संगठन और नए लोगों के जुड़ना तेज हुआ है जिसकी वजह ग्रामीण अध्यक्ष स्वयं रतन चंद जैन और उनका पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सीधा जुड़ा होना माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments