वोटे किस तरह मिले इसी फार्मुला में व्यस्त है शिवराज सरकार.. लाड़ली बहना पर योजना का विधायक अजय टंडन कटाक्ष.. इधर भाजपा के मंडल कार्यसमिति बैठको में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह का आव्हान.. अपने-अपने बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाए सभी..

वोटे किस तरह मिले इसी फार्मुला में व्यस्त है शिवराज
दमोह
ग्राम पंचायत मराहार, राजनगर, खमखेरा, एरोरा, जमुनिया एवं उनसे लगे अनेक ग्रामों में सघन जनसंपर्क करते हुए विधायक अजय टंडन ने ग्रामीणजनों की समस्या जानकर कुछ का व्यक्गित निराकरण करते हुए और कुछ को प्रशासिनक स्तर पर हल करवाने का आश्वासन दिया। ग्राम खमखेरा में आयोजित गांधी चौपाल कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि मंहगा गैस सिलेण्डर, मंहगी बिजली, खाद्य वस्तुओं की निरतंर बढ़ती कीमतो पर किसी भी प्रकार का विराम नहीं है। 

युवाओं के रोजगार पर कोई बात नहीं करना चाहती शिवराज सरकार, वोटे किस तरह मिले इसी फार्मुले को अपनाकर लाड़ली बहना को 1000 दे दो बाकी के सब मुद्दे ठंडे वस्ते में डाल दो। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जो गूंगी बहरी हो चुकी है उसे न तो कर्मचारियों का हित दिखता है न ही आम जनता का, वह पूछना चाहते है पिछले पच्चीस वर्षो में दमोह नगर का क्या कायाकल्प किया गया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्रामीण जनों से मुलाकात की। इस अवसर पर मंडमल अध्यक्ष हीरा सिंह, बीडीसी अर्जुन यादव, अनिल जैन, नारायण कुशवाहा, राजेश यादव, मनीष पांडे, पदम सिंह, हरप्रसाद तिवारी, विजय यादव, शैलेन्द्र यादव, सुरेश यादव समेत अनेक ग्रामीण जनों की उपस्थिति रहीं। आज सोमवार को सलैया पठारी, हरदुआ, केवलारी, पिपरिया साहनी का दौरा रहेगा। 

भाजपा के मंडलों की कार्यसमिति की बैठकें संपन्न
दमोह - भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठकें संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बांदकपुर मंडल की कार्यसमिति में सम्मिलित हुए जिसमें जिला उपाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी संजय सेन, मंडल प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, जनपद पंचायत दमोह अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह लोधी की उपस्थिति रही।
बांदकपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाना है। बूथ पर कुल मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव से ज्यादा लेना लक्ष्य है। बूथ समिति में जो त्रिदेव संरचना है आवश्यकता पड़ने पर उसमें सुधार करना है  आगामी बूथ विस्तारक योजना 14 मार्च से 21 मार्च तक विस्तारक अपने  प्रभार वाले क्षेत्रों में निकलेंगे जो बूथ समिति, शक्ति केंद्र समिति और त्रिदेव संरचना की समीक्षा भी करेंगे। विस्तारक अपने प्रभार क्षेत्र मे  विस्तारक के रूप में बूथ  केंद्र पर जाकर बूथ समिति का विस्तार  कर बूथ  समिति को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे । इस तरह संपूर्ण योजनाबद्ध कार्यक्रमों को आगामी विस्तारक योजना के अंतर्गत हम सभी को करना है।
संजय सेन ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके माध्यम से एक शक्ति केंद्र  का कार्यकर्ता  दूसरे शक्ति केंद्र  में जाकर वहां के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ केंद्र  के कार्यों की समीक्षा और अपनी सहभागिता निभाता है जिससे कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय को भी देखने मिलता है। राघवेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि मंडल कार्य समिति बैठक प्रतिमाह की जाती है जिसके माध्यम से पूरे माह में जो भी कार्यक्रम मंडल में हुए हैं उनकी समीक्षा और उचित क्रियान्वयन पर चर्चा होती है। इससे कार्यकर्ताओं में निरंतर सक्रियता का संचार भी होता है।
 बांदकपुर मंडल कार्यसमिति बैठक में जिसमें महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, कार्यकारिणी सदस्य रीता दुबे, मंडल महामंत्री पूना बाई, सिकंदर गुप्ता, जया हजारी, मगन बाजपेई, वीरू नेमा, सोनू ठाकुर, पप्पू सिंह ठाकुर, राधे श्याम यादव, रघुवीर रजक, मुकेश सिंह ठाकुर, नितेश गुप्ता, सोनू निखिल ठाकुर, महेंद्र चौबे, पूना बाई अहिरवार, सुनीता लोधी, दुर्योधन यादव, ललित पालीवाल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिला शक्ति, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
Reactions

Post a Comment

0 Comments