Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली.. जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया.. सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मो.. विभिन्न विभागों ने निकाली झांकियां, उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी.कर्मचारी सम्मानित..

जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस
दमोह। जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी बड़े हर्षोउल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। देश की आन.बान.शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जिले भर में शान से लहराया। मुख्य समारोह स्थानीय स्टेडियम मैदान में आयोजित किया गयाए जिसमें प्रदेश के राजस्व परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। 

उन्होंने कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह सहित परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी के साथ सलामी परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने हर्षोउल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे गगन में मुक्त किये। मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा भारतीय गणराज्य के 74वें गणतंत्र.दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 

आज जन.जन का मन उत्साह और उमंग से भरा हुआ है। चारों ओर राष्ट्रीय उत्सव के अद्भुत आनंद की वर्षा हो रही है। ये सुखद संयोग है कि आज ही के दिन ऋतुराज बसंत का धरती पर आगमन हो रहा है। गणतंत्र और बसंत का एक साथ आगमन हम सबके लिए संदेश है कि प्रकृति के साथ प्रगति ही हमारा जीवन मंत्र होना चाहिए। बसंत.पंचमी की भी आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

मध्यप्रदेश देश का दिल तो पहले से है अब दुनिया की धड़कन भी बन गया है। हाल ही में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तथा विशेष टी.20 थिंकर्स कार्यक्रमों की ऐतिहासिक सफलता ने मध्यप्रदेश की उज्जवल छवि को दुनिया के कोने.कोने तक पहुँचाया है। प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन में स्वच्छता की राजधानी इन्दौर को दुल्हन की तरह सजाकर वहां की जनता ने प्रवासी अतिथियों को न केवल अपने हृदय में बल्कि घरों में भी स्थान दिया। इन्दौर में निर्मित नमो ग्लोबल गार्डन ने प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश से प्रेम के साथ.साथ पेड़ के बंधन में भी बांध दिया है।

प्रवासी भारतीय दिवस की निरंतरता में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने सफलता के अपने ही पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। समिट में 84 देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए और 15 लाख 42 हजार करोड़ रूपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जिनके माध्यम से 29 लाख से अधिक रोज़गार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है। य‍ह केवल समिट नहीं बल्कि नई निवेश क्रांति का सूर्योदय है।
मन में एक ही संकल्प था कि कठिनाईयों को कामयाबी और आपदा को अवसर में बदलना है। मन में एक ही सपना था. आत्म.निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण। इन्ही भावों को केन्द्र में रख कर हमने बिना एक क्षण गवाएं तेजी से काम किया। यह कहते हुए मन गर्व और हर्ष से भर जाता है कि इस जमाने में केवल रास्ता दिखाने वाला राज्य बन गया है। विगत 34 माह के अल्प कार्यकाल में सरकार ने असंभव और अकल्पनीय मानी जाने वाली अनेक बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर जनता के सपनों को साकार करने का काम किया है।

 सरकार ने प्रदेश में शहर.शहर और गाँव.गाँव तक सड़कों का जाल बिछा दिया है। इस वर्ष 5 हजार 600 करोड़ रुपए की राशि से 7 हजार 500 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माणए उन्नयन और नवीनीकरण तथा 50 बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है। अगले 2 वर्षों में 3 हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों के अपग्रेडेशन का कार्य पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। विगत लगभग 3 वर्ष में 6 लाख हेक्टेयर से अधिक की नई सिंचाई क्षमता विकसित की गई है।

जल जीवन मिशन में लगभग 56 लाख ग्रामीण परिवारों के घरों तक नल से जल पहुँच चुका है। अब तक 57 हजार 800 करोड़ रूपए से अधिक की जल.प्रदाय योजनाएँ स्वीकृत की जा चुकी है। अमृत सरोवर के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 5 हजार से अधिक तालाब लगभग 1 हजार करोड़ रूपए की लागत से बनाये जा रहे है। सीएम हेल्प लाईन जन.सुनवाई समाधान ऑनलाइन सीएम जन.सेवा समाधान एक दिवस प्रगति लोक सेवा गारंटी कानून सीएम डैशबोर्ड एमएलए डैशबोर्ड डीम्ड सेवाओं का प्रदाय. ऐसे नवाचार है बल्कि अन्य राज्य भी इन्हें अपना रहे हैं। 

राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में जिला स्तर पर लोक सेवा प्रदाय में किए गए नवाचारों में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। सज्जनों को छोड़ना नहीं और दुर्जनों को छोड़ना नहीं. ये सरकार का सीधा संदेश है। एक तरफ माफिया एवं अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो रही है तो दूसरी ओर अच्छा काम करने वालों की सार्वजनिक प्रशंसा और सम्मान। मध्यप्रदेश के नागरिकों द्वारा अर्जित की जाने वाली असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रथम बार अलंकरण के रूप में मध्यप्रदेश गौरव  सम्मान स्थापित किया गया है। शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं नवाचार के लिए नये स्वरूप में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रारंभ किए गए है।
समारोह में मार्च पास्ट रहा आकर्षण का केन्द्र

इस अवसर पर सशस्त्र और निरूशस्त्र बल की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुये मार्च पास्ट किया। सशस्त्र बलों ने तीन बार हर्ष फायर कर राष्ट्रपति जी की जय का गगनभेदी जयघोष किया। राष्ट्रधुन बजाई गई।
सांस्कृतिक कायक्रमों की प्रस्तुती.. 

 सांस्कृतिक कायक्रमों में मध्यप्रदेश गान स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार जेपीबी स्कूल दमोह निताई पब्लिक स्कूल दमोह जवाहर नवोदय विद्यालय हटा और डीपीएसजी दमोह ने एक से बढ़कर एक मनमोहिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
शासन की योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन
प्रथम स्थान पाया सर्वशिक्षा अभियान ने..

विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों में प्रथम स्थान सर्वशिक्षा अभियान और दूसरा स्थान नगर पालिका एवं तीसरा स्थान स्वास्थ्य विभाग को मिला। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग पशु चिकित्सा जिला पंचायत सर्वशिक्षा अभियान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी वनमंडल महिला एवं बाल विकास उद्यानिकी विभाग और कृषि कल्याण तथा नगर पालिका विभाग की झांकियां शामिल थी।
श्रेष्ठ कार्यो के लिए अधिकारी.कर्मचारी हुए सम्मानित
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने श्रेष्ठ और सराहनीय कार्यो और योजनाओं में उपलब्धि हासिल करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों.कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुलिस विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी भी इस दौरान सम्मानित हुए। 

तैयार विकास पुस्तिका का विमोचन किया.. प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज मुख्य समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों का संकलन पुस्तिका के साथ ही जिला प्रशासन के सौजन्य से तैयार विकास पुस्तिका का विमोचन किया। यह विकास पुस्तिका जिला पंचायत के सीईओ अजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई विकास पुस्तिका और जिला प्रशासन द्वारा तैयार इस पुस्तिका का वितरण अतिथियों के साथ ही आम जनों को किया गया।

समारोह में प्रिंसिपल जिला न्याधीश श्रीमति रेणुका कंचन सहित न्यायाधीशगण विधायक अजय टण्डन पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल नगर पालिका अध्यक्ष मंजू बीरेन्द्र राय, कलेक्टर एवं एसपी की धर्मपत्नि, सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, वन मंडलाधिकारी एमएस उईके, एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ एडीशनल एसपी शिवकुमार

कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण जेपी सोनकर एसडीएम श्री गगन विसेन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती आसाटी, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा रतनचंद जैन, राजकुमार सिंह, यशपाल सिंह ठाकुर, डॉ आलोक गोस्वामी, मोंटी रैकवार, सहित गणमान्य नागरिकगण दर्शकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे डॉ आलोक सोनवलकर और सुनील वेजेटेरियन द्वारा किया गया।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री हुये शामिल
आज देश का 74 वां गणतंत्र दिवस है। आज के ही दिन संविधान बना था। संविधान के निर्माताए संविधान को लिखने वाले बाबा साहब अंबेडकर जिन्होंने बड़ी ही मेहनत त्याग और तपस्या कर जो संविधान हमें 74 साल पहले दिया था उस संविधान का अक्षर सहित पालन हम आज भी कर रहे है। उन्होंने कहा आज के दिन जो मध्यान भोजन कार्यक्रम रखा जाता है। यह इस बात का प्रतीक है की बाबा साहब ने जात.पात का बंधन दूर करने के ‍लिये मिटाने के लिये और सबको एक रंग में रंगने के लिए समरस्ता के साथ जो रास्ता हमें दिखाया थाए उस रास्ते पर हम चले और आने वाली पीढ़ी के बच्चों को भी यह संदेश दें। यह बात आज प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने हथना ग्राम में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के दौरान कही।

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कहा हम सब एक हैं। हम किसी भी जाति में पैदा हुये है लेकिन हम सभी भारत के नागरिक है और भारत के स्वतंत्र नागरिक के रूप में हमारी सोच भी स्वतंत्र और बड़ी होनी चाहिए और उसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज इस गांव आये है। हम सभी मिलकर भोजन करेंगे प्रसाद वितरण होगा।
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कहा आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत हथना में मध्यान भोजन का कार्यक्रम सभी बच्चों के साथ किया गया। जिसमें सभी जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे। उन्होंने कहा बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान को बनाते समय जो कल्पना की थी कि समरसता के साथ हम सभी बिना कोई छुआ.छूत के मिलकर रहेए साथ रहेए साथ में भोजन करें। चाहे हम किसी भी जाति में पैदा हुये हो लेकिन हम सभी भारत के नागरिक है हम सभी एक है। उन्होंने कहा आज एकता का संदेश दिया और बच्चों के साथ भोजन करके बहुत अच्छा लगा।
इस अवसर पर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव एसपी शिव कुमार सिंह, एडीएम नाथूराम गौंड, एसडीएम गगन बिसेन, तहसीलदार अरविंद यादव, नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप उदैनिया, नायब तहसीलदार विकास जैन, थाना प्रभारी अमित मिश्रा, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका रामअवतार पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी, हरिश्चंद्र गुड्डू पटेल, मोंटी रैकवार, कविता राय मालती असाटी, चंद्रभान पटेल, प्रीति कमल राजू ठाकुर जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष कंचन दीपक शेरू सिंह परिहार, संतोष खटीक हथना सरपंच गुड्डू परसराम मिश्रा और शिक्षा विभाग के अधिकारी जनपद पंचायत सीईओ विनोद कुमार जैन के साथ स्कूली बच्चे मौजूद रहे।  वाए ए कुरैशी जनसंपर्क अधिकारी की कलम से

Post a Comment

0 Comments