Ticker

6/recent/ticker-posts

विरागोदय महामहोत्सव का आगाज 1 फरवरी से.. जायजा लेने पहुचे कलेक्टर ने पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी से चर्चा कर आशीर्वाद लिया..विरागोदय तीर्थ में मुनिश्री विश्रांत सागर एवं विनिमेश सागर महाराज की मंगल आगवानी..

विरागोदय का कलेक्टर ने लिया जायजा एवं आशीर्वाद

दमोह। पथरिया विरागोदय में 1 फरवरी से आयोजित जैन समाज का महाकुंभ विरागोदय महामहोत्सव राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक आयोजन की तैयारिया अतिंम चरण में पहुच गई है। वहीं पूज्य गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के शिष्यों का देश के कोने कोने से पथरिया पहुचने का सिलसिला जारी है। इधर प्रशासनिक व्यवस्थाओ को लेकर भी अधिकारियों का आवागमन बना हुआ है।

 इसी क्रम में आज कलेक्टर एस के चैतन्य ने पुनः तीर्थ पर व्यवस्था संबंधी निरीक्षण किया जिसमें आवागमन, यात्री सुविधाओं, पार्किंग स्थल, हेलीपैड आदि विषयों पर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की एवं विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया। कलेक्टर ने पूज्य गणाचार्य के दर्शन करके चर्चा की। इस अवसर पर श्री विराग सागर जी महाराज ने उन्हें धर्म साहित्य भेंट करके आशीर्वाद दिया।

इसके पूर्व आज गणाचार्य श्री108 विराग सागर जी महाराज का केशलोंच हुआ जिसमें सभी श्रद्धालुओं की आंखों में नमी दिखी इस प्रकिया में स्वयं के हाथों से सिर एवं गाल के बालों को हाँथो से निकाला जाता है यह 2 से 3 माह में सभी साधुओं के लिए अनिवार्य रहती है एवं इस दिन प्रयाश्चित हेतु उपवास भी किया जाता हैं।

साथ ही आज नगर में पूज्य गुरुदेव के प्रिय युवा शिष्य मुनि श्री108 विश्रांत सागर जी एवं मुनि विनिमेष सागर जी की भव्य आगवानी हुई जिसमें नगर के मुख्य मार्गो पर श्रावको ने पाद प्रक्षालन किए। वहाँ पर गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी रोहित जैन ने बताया कि नगर गौरव आचार्य विनिश्चय सागर की आहार चर्या कराने का सौभाग्य रतनचंद जैन बांसा वालो को प्राप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments