Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आज...युवा मोर्चा ने आमिर की फिल्म का विरोध किया.. महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी.. नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण.. विधायक ने फुटवाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया.

  केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

दमोह। केन्द्रीय खाद्य प्रसस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज 13 अगस्त को दमोह आयेंगे और ध्वजारोहण के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री पटेल सुबह 7.45 बजे जबलपुर से दमोह के लिये रवाना होंगे और 8.45 बजे सिंग्रामपुर पहुंचकर रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोपण करेंगे। 9.45 बजे नोहलेश्वर मंदिर नोहटा स्मारक में ध्वजारोहण करने उपरांत 10.30 बजे दमोह पहुंचेंगे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल 11 बजे रानी दमयंती म्यूजियम में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11.30 बजे तहसील ग्राउण्ड में आजादी का जश्न अमृत महोत्सव मनाने के लिये तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे अपने निवास पर स्थानीय संगठनों से चर्चा करेंगे। शाम 6.30 बजे मानस भवन में जीवन पर नाट्य प्रदर्शन नाटक और देशभक्ति गीत और आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिये पिंगली वैकय्या जी का योगदान के आयोजन संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगे।   
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आज
दमोह भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में  जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा बाईक रैली की रूपरेखा पर चर्चा हेतु बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि हम सभी देश वासी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं जिसके अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक भारतीय से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है
 जिलाध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर एवं घर-घर जाकर लोगों से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील करने के लिए निर्देशित किया इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में मोटर वाहन रैली का आयोजन 13 अगस्त को किया जाना है आज हम सभी भाजपा पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित कि है मोटर वाहन रैली तहसील ग्राउंड से प्रारंभ होगी जो नगर के कीर्ति स्तंभ, टॉकीज चौराहा, घंटाघर, स्टेशन चौराहा, तीन गुल्ली , कलेक्ट्रेट चौराहा से होते हुए तीन मूर्ति पार्क में संपन्न होगी।

 हर घर तिरंगा अभियान के जिला प्रभारी   जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने संपूर्ण तैयारियां की जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तार पूर्वक बताई। बैठक में जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, मंत्री संजय यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार,  सह प्रभारी शिव शंकर पटेल,मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, मंडल महामंत्री श्याम विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, यशपाल राजपूत, बालकृष्ण यादव, श्याम दुबे, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकताओं की उपस्थिति रही।
 
युवा मोर्चा ने आमिर की फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया
 दमोहयुवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव के नेतत्व में बॉलीवुड टाकीज में लाल सिंह चड्डा मूवी का विरोध किया गया. क्योंकि कुछ समय पूर्व आमिर खान और उनकी पत्नी के द्वारा बताया गया था कि भारत में वे आ सुरक्षित महसूस करते हैं.

 फिर वह इस देश में मूवी क्यों बना रहे हैं,उनको अन्य देश अपनी मूवी बनाकर वहीं रिलीज करना चाहिए. इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा उनका विरोध करता है, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक शैलार, आलोक मुखरिया,  दीपक मिश्रा, संभव सिंघई,बालकृष्ण यादव पार्षद ने कड़ा विरोध किया, सभी लोगो से मूवी न देखने की अपील की.
 
भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों साथ मनाया रक्षाबंधन
दमोह। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा संपूर्ण जिले में पुलिस भाईयों की कलाई पर राखी बांध रक्षाबंधन पर्व मनाया,  जिलाध्यक्ष शिखा जैन ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के निर्देशानुसार जिले जिले के समस्त  मंडलों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधी एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की ईष्वर से कामना की ।महामंत्री अनुराधा गोस्वामी ने पुलिस भाईयों को राखी बांध अपनी शुभकामनाएं दी भाई-बहन के पावन पर्व को हर्ष उल्लास के साथ ऐसे पुलिस भाई जिन्होंने हमेशा 24 घंटे हम बहनों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं ऐसे पुलिस भाइयों को  रक्षा सूत्र बांधकर माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया  और हमारे सब पुलिस भाई लोग स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें ऐसी समस्त महिला मोर्चा की बहनों ने ईश्वर से प्रार्थना की । 
आज हम महिलाएं यदि बेखौफ होकर निकल सकते हैं तो इसका संपूर्ण श्रेय हमारे पुलिस भाईयों को है वह रक्षा और बंधन के अर्थ को यर्थाथ में कर रहे हैं।महामंत्री अनुराधा गोस्वामी ने पुलिस भाईयों को राखी बांध अपनी शुभकामनाएं दी। कोतवाली थाना में रक्षाबंधन पर्व मनाने में जिलाध्यक्ष शिखा जैन, महामंत्री अनुराधा गोस्वामी, नगर अध्यक्ष प्रिंसी जैन, सोशल मीडिया प्रभारी राधा सोनी, जिला मंत्री शिला चौबे, अन्नपूर्णा, सुषमा विश्वकर्मा, रजनी साहू, अनिता मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष विजयालक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।
 
नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण
 हटा नगरीय निकाय में 8 साल बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करके  नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा नगर पालिका परिषद हटा में जनता एवं आमंत्रित अतिथियों के समक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रशांत नीलू पाठक द्वारा जनसमूह के साथ पहले नगर पालिका में विराजमान मां हरसिद्धि की पूजा अर्चना की करके हटा एसडीएम अभिषेक ठाकुर ने पदभार ग्रहण कराया
 नगर पालिका बनते ही नगर की जनता को एक टोल फ्री नंबर जिसमें लोग शिकायत करके अपनी समस्या पर समाधान पा सकते हैं, एवं नगर पालिका परिसर में मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू की गई ‌ । शपथ ग्रहण के दौरान विपक्षी दल के पार्षदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा ।बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की मैजूद रहे।
 
अभा कांग्रेस सचिव एवं मप्र के सहप्रभारी का आगमन आज
दमोह। अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव एवं मप्र कांग्रेस के सहप्रभारी संजय कपूर एवं दमोह जिला कांग्रेस के नव नियुक्त संगठन प्रभारी श्री धर्मेश घई का आज 13 अगस्त की रात्रि में दमोह आगमन हो रहा है, जो सर्किट हाऊस में सुबह 9 बजे कांग्रेसजनों से भेंट कर संगठन के संबंध में चर्चा करेगें। पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नदरई एवं बांसा में भारत जोड़ो पदयात्रा में सम्मिलित होगें। किसानों की खाद, बिजली, बेरोजगारी, आवास कुटीर, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, मंहगाई, शासन द्वारा वितरण की जाने वाली खाद्य साम्रगी की काला बाजारी की समस्याओं एवं घरेलू गैस सिलेण्डर के आसमान छूते दामो के विरोध में पदयात्रा कर भाजपा के कुशासन व जन विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे। यात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव एवं मप्र कांग्रेस के सहप्रभारी संजय कपूर एवं दमोह जिला कांग्रेस के नव नियुक्त संगठन प्रभारी श्री धर्मेश घई के साथ विधायक अजय कुमार टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, सतीश जैन संगठन प्रभारी प्रमुख रूप में रहेगें।
 
 विधायक अजय टंडन ने फुटवाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी एवं वाल्मीकि स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री राजेश पारोचे की स्मृति में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान दमोह  में संभागीय फुटबॉल चौंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन आज दिनांक 12 अगस्त 2022 दिन शनिवार से शुभारंभ किया गया। जिसमें पहला मैच कटनी वर्सेस सागर के बीच खेला गया जिसमें सागर ने 4 -1 से अपनी जीत दर्ज की
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय टंडन विधायक दमोह पंडित मनु मिश्रा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दमोह श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय अध्यक्ष नगर पालिका दमोह श्रीमती रंजीता गौरव पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह कल्लन जैन अमर सिंह राजपूत मंजीत यादव दाऊद सौदागर ललित नायक दीपक श्रीवास्तव दीपक सिंह राजा पारोचे मुख्तार जाफरी रमेश राठौर ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का परिचय देते हुए उनके साथ खेल कर उत्साहवर्धन कर इस इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया टूर्नामेंट के संयोजक रामअवतार बाल्मीकि ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कल 13 अगस्त को इस टूर्नामेंट के द्वितीय दिवस एन,पी,के वर्सेस वाल्मीकि स्पोर्ट्स क्लब मध्य खेल जाएगा। एवं सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments