तेंदूखेड़ा जनपद भी कांग्रेस के हाथ से फिसली.. तेंदूखेड़ा जनपद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलाराम यादव भी भगवा मय.. PWD मंत्री गोपाल भार्गव से ग्रहण की भाजपा की सदस्यता ली..

 तेंदूखेड़ा जनपद भी कांग्रेस के हाथ से फिसली

दमोह जिले की 7 जनपदों में से मात्र तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत में अपना खाता खोलने वाली कांग्रेस के नेताओं को जीत की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। वही कांग्रेस समर्थित कहे जाने वाले तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुला राम यादव कुछ ही घंटों बाद भाजपा में शामिल हो गए और कांग्रेसियों को कानो कान पता ही नहीं लग सका। वही दमोह छोड़कर गढ़ाकोटा जाकर जनपद अध्यक्ष का भाजपा में शामिल होना भी सभी को चौंकाने वाला कदम कहा जा सकता है..

यह तस्वीरें प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा क्षेत्र आवास गणनायक से सामने आई है जहां पर तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुला राम यादव ने अपने जनपद साथियों के साथ पहुंचे कर मंत्री श्री भार्गव के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनपद उपाध्यक्ष व अन्य सदस्य भी शामिल है। 

मंत्री

उनका भाजपा में शामिल होने का यह निर्णय इतना चौंकाने वाला रहा कि इसकी खबर ना तो दमोह जिले के भाजपा नेताओं को लगी और ना ही दमोह जिले के कांग्रेस नेताओं को ही। हालांकि वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव द्वारा गुरुवार रात स्वयं ट्वीट करके तुलाराम यादव के भाजपा में शामिल होने की जानकारी शेयर किए जाने के बाद दमोह के लोगों तक कांग्रेस समर्थक जनपद अध्यक्ष के भी भाजपाई हो जाने की खबर पहुंची।

भार्गव

जिसके बाद कहा जा सकता है कि दमोह जिले की सातों जनपदों में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस के पास अब दमोह की एक भी जनपद पंचायत की सत्ता नहीं बची है। वही अब सभी की निगाहें आज 29 जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर है। जिसमें भाजपा की तरफ से पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह की पत्नी जानकी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं कांग्रेस की ओर से पथरिया के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गौरव पटेल की पत्नी रंजीता को प्रत्याशी बनाया गया है। 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ