आचार्य श्री के सानिध्य में बड़े बाबा का मस्तकाभिषेक.. इधर निर्यापक मुनि समय सागर जी का कुंडलपुर से हुआ विहार..

 


दमोह। कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव सानंद संपन्न होने के बाद आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के पावन सानिध्य में जहां बड़े बाबा का मस्तकाभिषेक प्रारंभ हो गया है वही आचार्य श्री के निर्यापक संघ का कुंडलपुर से विहार भी प्रारंभ हो गया है। 

samay sagar ji

 शुक्रवार दोपहर ज्येष्ठ संत निर्यापक मुनि श्री समय सागर जी महाराज का संघ सहित कुंडलपुर से बिहार हुआ इस दौरान निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी सहित अनेक मुनिराज कुछ दूर तक विहार में साथ चले। श्री समय सागर जी के संघ में 13 मुनिराज तथा 9 नव दीक्षित छुलल्क महाराज दमोह की और विहार कर रहे है। इनके जबलपुर डिंडोरी होते हुए अमरकंटक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है वहीं शनिवार को तीन आर्यिका संघों के भी कुंडलपुर से बिहार की संभावना जताई गई है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments