Ticker

6/recent/ticker-posts

NH पर अवैध वसूली कर रहे SI और आरक्षक को परिवहन मंत्री ने हटाया इधर भोपाल जा रहे आदिवासी भाईयों का BJP ने किया स्वागत..

 भोपाल में आयोजित जन.जातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर जहां पूरी तैयारिया कर ली गई है वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट बना हुआ है। इधर प्रदेश के विभिन्न जिलो से बसों के जरिए आदिवासी भाईयों को भोपाल रवाना किया गया है। इधर एनएच पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आने पर परिवहन मंत्री ने एक एसआई और एक आरक्षक को भोपाल मुख्यालय अटैच करा दिया है।

अवैध वसूली वाले एसआई और आरक्षक कोे हटाया

सागर। मप्र के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार को एक्शन मोड़ में नजर आए। सागर जिला मुख्यालय के नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप पर परिवहन विभाग के संभागीय उड़नदस्ता सागर में पदस्थ एक उप निरीक्षक अनिमेष जैन एवं आरक्षक शिवम शर्मा को वहां से हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश परिवहन आयुक्त को दिए जाने के बाद परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने इनकों उड़न दस्ते से हटा दिया है। इन दोनों पर सागर जिले में अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगने के बाद परिवहन मंत्री ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल शुक्रवार को सागर जिले में गुड़ा गांव के पास फोर लाइन पर 5 घंटे तक जाम लग गया था। आगरा के नगला गांव के रहने वाले ट्रक चालक दरियाव सिंह ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार 10 बजे जब वह गुड़ा गांव के पास से निकले तभी सादी वर्दी में आरटीओ के लोग चैकिंग कर रहे थे। उनको दिखा नहीं और उन्होंने ट्रक नहीं रोका। तभी पीछे से फोर व्हीलर में आए आरटीओ के लोगों ने न केवल मारपीट की बल्कि शर्ट में रखे दो हजार रूपये भी छीन लिए। इस कार्रवाई से नाराज होकर ट्रक ड्राइवरों ने फोरलेन के दोनों ओर 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया था। चार थानों के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन ट्रक चालक अपनी मांग पर अड़े रहे। मामला जैसे ही परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत और परिवहन आयुक्त मुकेश जैन की जानकारी में पहुंचा उन्होंने तुरंत पूरे मामले की जानकारी ली और प्राथमिक जांच के बाद परिवहन संभागीय उड़नदस्ता सागर में पदस्थ उप निरीक्षक अनिमेष जैन एवं आरक्षक शिवम शर्मा को मुख्यालय में अटैच करने की कार्रवाई की।

भोपाल जा रहे लोगों का BJP ने किया स्वागत.

दमोह जिले से भगवान बिरसा मुंडा की जंयती के अवसर पर जन.जातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए 26 बसों के माध्यम से करीब एक हजार आदिवासी भाई दमोह के झालौन और दमोह के टोल नाका से रवाना हुए। इन सभी बसों में 26 हॉस्टल अधीक्षक और सह प्रभारी साथ में रवाना हुए। इनका जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में टोल नाके पर फूल माला पहनाकर स्वागत वंदन किया किया गया।

Svagt

इस अवसर पर जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार सह मीडिया महेंद्र जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष आलोक अहिरवार, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, कपिल शुक्ला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, आलोक मुखरैया, गोविंद तोमर, रिंकू गोस्वामी, पवन चंदेल, अभिषेक जैन, राकेश सिंह लोधी, मनीष असाटी, सुनील रोहित, अभिषेक जैन सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

bus

इधर आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी रेखा पांचाल ने बताया कि 10 बसे झालौन से सागर होते हुए भोपाल जा रही हैं। शेष बसे दमोह से सागर होते हुए भोपाल के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने बताया सभी बसों में भोजन और पानी की व्यवस्था की गई हैं। इन सभी लोगो के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था विदिशा में की गई हैं। सभी लोग सुबह विदिशा से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भोपाल रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments