Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा में गूंजा दोषी पुलिस अधिकारी की पदोन्नति का मामला.. विधायक अजय टंडन ने टीआई वीरेंद्र बहादुर के प्रमोशन पर सवाल किया.. चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से मृत कर्मचारियों तथा कोविड से मृत व्‍यक्तियों के मुआवजा एवं नर्मदा जल का मुद्दा भी उठाया..

 दोषी अधिकारी की पदोन्‍नति विधानसभा में गूंजी

भोपाल/दमोह। दमोह से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय टंडन ने विधानसभा सत्र के दौरान 10 अगस्त को प्रश्नकाल के दौरान टी आई वीरेंद्र बहादुर सिंह को पदोन्नति लेकर देकर डीएसपी बनाए जाने के मामले को गृहमत्री के संज्ञान में लाकर सवाल किया है। इसी तरह विधानसभा चुनाव के दौरान कोरोना से मृत कर्मचारियों तथा कोविड से जिले में मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा तथा नर्मदा जल आदि के संदर्भ में भी प्रश्न करके जानकारी मांगी हैं।


21. ( क्र. 118 ) श्री अजय कुमार टंडन : क्या गृह मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि                  (क) माननीय न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश दमोह के न्यायालय में पंजीयन क्रमांक एस टी/ 1300099/ 2011 के निर्णय दिनांक 9 जुलाई2021 के अनुसार तत्कालीन थाना प्रभारी श्री वीरेंद्र बहादुर सिंह को अन्वेषण कार्य में दोषी पाया गया है फिर किस आधार पर दिनांक 12 जुलाई 20 21 को उन्हें पदोन्नति प्रदान की गई है? (ख) क्या गृह मंत्रालय के आदेश क्रमांक/एफ1 1बी/65/21/बी-4/दो, भोपाल दिनांक-12.07.2021 में निरीक्षक संवर्ग से कार्य वाहक उप पुलिस अधीक्षक के उच्च पद पर प्रभार से संबंधित आदेश में क्रमांक 68 पर अंकित श्री वीरेंद्र बहादुर के आदेश को निरस्त कर दिया जाएगा? 


यदि नहीं, तो क्यों? कारण बतावें। (ग) माननीय न्यायालय में अन्वेषण अधिकारी श्री वीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अन्वेषण कार्य फर्जी होने के मामले का दोषी होने के बावजूद पदोन्नति करने वाले अधिकारियों के नाम, पदनाम सहित देवें। इसके लिए शासन इन पर कब तक कार्यवाही करेगा? (घ) ऐसे प्रकरणों की भी जानकारी देवें जो माननीय न्यायालय में लंबित हैं और जिन की पदोन्नति कर दी गई है? इसका कारण भी साथ में देखें।

*कोरोना से मृत व्यक्तियों की सहायता*


[लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 12. ( क्र. 120 ) श्री अजय कुमार टंडन : क्या लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) दमोह जिले में 01 मार्च 2021 से प्रश्न दिनांक तक कोरोना से कितनी मौतें हुई? विधानसभा वार बताएं। (ख) इनमें से कितने प्रकरणों में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित रू.1.00 लाख की राशि प्रदान की गई एवं कितने प्रकरणों में शेष है? विधानसभा क्षेत्रवार सूची देवें। (ग) कब तक यह राशि, लंबित प्रकरणों को समाप्त कर प्रदान कर दी जावेगी। (घ) इसके आदेश की छाया प्रति भी देवें।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ( डॉ. प्रभुराम चौधरी ) : (क) दमोह जिले में 01 मार्च 2021 से प्रश्न दिनांक तक कोरोना से कुल 157 लोगों की मृत्यु हुई है। विधानसभावार जानकारी पुस्‍तकालय में रखे परिशिष्‍ट अनुसार है। (ख) इस संबंध में शासन स्तर से कोई आदेश जारी नहीं किये गये है। शेष प्रश्न उपस्थित नहीं होता। (ग) इस संबंध में शासन स्तर से आदेश अपेक्षित है। (घ) प्रश्न उपस्थित नहीं होता।

*कोविड से मृत व्‍यक्तियों को मुआवजा*

[सामान्य प्रशासन] 13. ( क्र. 121 ) श्री अजय कुमार टंडन : क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि                                                              (क) दमोह विधानसभा उप चुनाव 2021 में ड्यूटीरत कितने अधिकारियों, कर्मचारियों की कोरोना से मृत्यु हुई है? नाम, पदनाम, पता सहित सूची देवें। (ख) इनमें से कितने अधिकारियों/ कर्मचारियों को शासन द्वारा घोषित रू.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है, एवं कितने शेष हैं। सूची देवें। (ग) उपरोक्त में से कितने कर्मचारियों अधिकारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है व कितने शेष हैं? (घ) प्रश्नांश (ख) अनुसार लंबित राशि कब तक प्रदान कर दी जाएगी एवं प्रश्नांश (ग) अनुसार अनुकंपा कब तक नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी? इसमें विलंब के कारण भी प्रकरणवार देवें।

मुख्यमंत्री ( श्री शिवराज सिंह चौहान ) : 

(क) 21 कर्मचारी मृत हुए हैं, जिनकी सूची संलग्न परिशिष्ट अनुसार है

। (ख) उत्‍तरांश ''क'' अनुसार 18 कर्मचारियों के प्रकरण मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल को भेजे गए हैं तथा 03 प्रकरण पूर्ति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, दमोह को प्रेषित किए गए हैं। अनुग्रह राशि की स्‍वीकृति अपेक्षित है। (ग) 21 अधिकारी/कर्मचारियों की मृत्‍यु होने पर 05 कर्मचारियों के पात्र परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है शेष 16 प्रकरणों में कार्यवाही प्रचलन में है। (घ) उत्‍तरांश ''ख'' एवं ''ग'' के परिप्रेक्ष्‍य में प्रश्‍न उपस्थित नहीं होता।

*नर्मदा जल लाने के लिये सर्वे की जानकारी*

[नर्मदा घाटी विकास] 

14. ( क्र. 122 ) श्री अजय कुमार टंडन : 

क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि     (क) सागर संभाग में, नरसिंहपुर से नर्मदा जल लाने हेतु सर्वे कब, किन अधिकारियों द्वारा किया गया? सर्वे रिपोर्ट की छाया प्रति देवें। (ख) इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मंत्रालय में अभी तक हुई समस्त कार्यवाही की जानकारी देवें। (ग) कब तक इस सर्वे के आधार पर कार्य स्वीकृति की जाकर टेंडर बुलाए जाएंगे? समय सीमा देवें। (घ) यदि कार्य स्वीकृत नहीं किया जा रहा है तो इसका कारण भी बताएं।

मुख्यमंत्री ( श्री शिवराज सिंह चौहान ) : 

(क) नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा सागर संभाग में नरसिंहपुर से जल लाने हेतु सर्वेक्षण का कार्य नहीं किया गया है। शेष प्रश्‍न उपस्थित नहीं होता। (ख) से (घ) उत्तरांश (क) के परिप्रेक्ष्‍य में प्रश्‍न उपस्थित नहीं होता।

Post a Comment

0 Comments