Ticker

6/recent/ticker-posts

अपर मुख्य सचिव एवं अजाक्स संघ प्रांत अध्यक्ष जेएन कसोटिया का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया.. दमोह अजाक्स ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत केक काटकर, छतरपुर अजाक्स कार्यालय में मनाया गया जन्मदिन..

  संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया जन्म दिवस

भोपाल/ छतरपुर/ दमोह।  मप्र अजाक्स संघ के प्रातांध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव जेएन कसोटिया का जन्मदिवस आज पूरे प्रदेश में अजाक्स संघ द्वारा संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दमोह जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर अजाक संघ द्वारा अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत केक काटकर अपने प्रांत अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। 


गुरुवार की शाम जिला अस्पताल के समीप अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आज आपसे संघ के प्रदेश अध्यक्ष जेएन कसौटिया का 57 वा जन्मदिन आजाद संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मोहन आदर्श एवं उनकी टीम द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.मोहन सिंह आदर्श ने कहा कि प्रांताध्यक्ष द्वारा 2018 का महासंघर्षमय अधिकारो के लियें भोपाल के दशहरा मैदान में 10 लाख लोगों की उपस्थिति का कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में आने के लिये मजबूर कर दिया था। मुख्यमंत्री को मंच से हक और अधिकारों को शीघ्र देने की घोषणा के साथ यह भी कहा गया कि आरक्षण को कोई माई का लाल समाप्त नहीं कर सकता। इसी के साथ मप्र के सवा लाख बैकलाॅग के पदों को शीघ्र भरने की मुहिम चलाई जा रही है जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 
कार्यक्रम के दौरान प्रताप रोहित संरक्षक, कंछेदी लाल अहिरवार पूर्व जिला अध्यक्ष, जमना प्रासाद अहिरवार तहसील अध्यक्ष पटेरा, मुरारी लाल अहिरवार पूर्व तहसील अध्यक्ष हटा, प्रीतम अहिरवार पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दमोह, आशाराम अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा, इंजी.अमित अहिरवार, इंजी एच.एल अहिरवार, आरबी सिंह, डॉ. एनआर सुमन, रेवाराम अहिरवार, तुलाराम अहिरवार, सत्यप्रकाश, राम किशन, डॉ.हीरालाल, मुरारी लाल कटारे, मुकेश अहिरवार, हरीश अहिरवार तहसील अध्यक्ष दमोह, सतीष अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष दमोह, तुलाराम अहिरवार, डॉ.सुभाष अहिरवार, प्रेमशंकर अहिरवार, मुन्नीलाल अहिरवार, रमेश अहिरवार, प्रेम परोचे, राकेश अहिरवार, ओपी राज, कासीराम, रमेश सरल, एनएल अहिरवार सहित संघ के साथियों की उपस्थिति रही।

जेएन कंसोटिया की संघर्ष गाथा पर एक नजर..

प्रदेशवासियों के बीच संघर्ष की मिसाल प्रस्तुत करने वाले जेएन कंसोटिया का जन्मदिन 12 अगस्त 1965 को हुआ था और उन्होंने अपने जीवनकाल में बहुत ही गरीबी से पढ़ाई की थी। वह सर्व प्रथम छतरपुर जिले के कलेक्टर बने थे। उसके बाद राजगढ़ व होशंगाबाद के कलेक्टर का भी प्रभार संभाला। स्वास्थ्य आयुक्त के साथ होशंगाबाद के कमिश्रर भी रहे। इसके बाद प्रमुख सचिव महिला बाल विकास एवं प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी।

 वर्तमान में अपर मुख्य सचिव पशु पालन विभाग में कार्यरत हैं। श्री कंसोटिया ने गरीबों और असहाय लोगों की भरपूर मदद की। दलित शोषित लोगों को हमेशा उठाने का काम किया। आज प्रदेश भर में आजा संघ द्वारा उनका जन्म दिवस संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया जोकि अपने आप में एक मिसाल कहीं जा सकते हैं। 

छतरपुर अजाक्स कार्यालय में भी मनाया जन्मदिन

छतरपुर के अजाक्स कार्यालय में भी जेएन कसौटियां का जन्मदिवस संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला अजाक्स के अध्यक्ष केडी अहिरवार और अजाक्स के पदाधिकारी मौजूद थे। ऐसे संघर्षशील आमजन से सर्वोच्च अधिकारी के पद तक पहुंचे श्री कसौटिया को Atal News24 परिवार की और से भी मंगल शुभकामनाएं..

Post a Comment

0 Comments