Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर पीएम बनने की कामना की.. वृद्धाश्रम में बुजुर्गो की कुशल क्षेम जानी, तहसील में पौधारोपण किया, घंटाघर पर मिठाई और मास्क बांट कर जागरूकता संदेश दिया..

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जागरूकता संदेश 

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा के आहवान पर दमोह विधायक अजय टंडन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी के 51वें जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।  कांग्रेस जन घंटाघर पर दो गज दूरी मास्क है जरूरी  संदेश देते हुुए लोगों को जागरूक किया।

प्रारंभ में वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धो का कुशल प्रेम एवं उनके स्वास्थय संबंधी जानकारी लेते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा इस देश का युवा एव हम सब उन्हें पी.एम. पद पर देखना चाहते है और वर्तमान में जिस तरह की परिस्थितियाॅं इस देश के सामने है उनके यह तय है कि आगामी वही पी.एम. होंगे। 

सतीश जैन, ललित नायक, यशपाल ठाकुर, नितिन मिश्रा, प्रजु यशोधरन, वीरेन्द्र ठाकुर कमला निषाद, रजनी ठाकुर, शमीम कुरैशी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सोनू जैन, पप्पू कसोटया, धनसंह राजपूत, रमेश राठौर, अनिल जैन, ब्रजेश पटेल, आयुष दुबे ने भी तहसील परिसर में पौधे रोपते हुए कहा कि किस तरह पूर्व ममें आक्सीजन की कमी हो गयी थी और हमने अपने को खो दिया था इसलिए प्रत्येक परिवार को एक वृक्ष रोपकर पर्यावरण बचाना है तत्पश्चात् समस्त कांग्रेस जन घंटाघर पहुंचे और दो गज दूरी मास्क है जरूरी को संदेश देते हुुए लोगों को जागरूक किया।


 राहुल गांधी जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में पवन पाठक, सौरभ अयाची, नौशाद खान, सरफराज सिद्गी, डब्बू चैबे, डिम्पल सेन, छुन्ना शर्मा, शांतनु मिश्रा, विजय मिश्रा, सतीश दुबे, राजेश खरे, छोटू शुक्ला, अजय जाटव, शेरू कुशवाहा ने मास्क वितरित किये और कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना का देखते हुए हमें सजक और सतर्क रहना है। उसके बाद समस्त कांग्रेसजनों ने घंटाघर पर ही आसपास के व्यक्तियोें को मिठाई वितरित की।


Post a Comment

0 Comments