Ticker

6/recent/ticker-posts

जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वतखोर महिला सरपंच पर शिकंजा कसा.. किसान को जियो टावर लगवाने की एनओसी देने के बदले में ₹4000 की रिश्वत लेते.. लोकायुक्त की टीम ने पंचायत भवन में रंगे हाथों पकड़ा..

 जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वतखोर सरपंच पर शिकंजा कसा

जबलपुर/सिवनी। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सिवनी जिले में जाकर आज ट्रेस कार्यवाही करते हुए एक महिला सरपंच को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने के बाद भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है। 

जबलपुर लोकायुक्त डीएसपी जेपी वर्मा ने बताया कि आवेदक जागेश्वर पिता कंचनलाल चंद्रवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम निवासी ग्राम गोपालपुर तहसील सिवनी ने शिकायत की थी कि श्रीमती राजकुमारी  बरकड़े पति नंदकिशोर उम्र 30 साल प्रभारी सरपंच ग्राम पंचायत गोपालगंज तहसील सिवनी उस की जमीन में जियो कंपनी का टावर लगवाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही है।     

                                       

जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए 25 फरवरी 2021 को पंचायत भवन ग्राम गोपालगंज तहसील सिवनी से रिश्वत राशि राशि 4000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकयुक्त टीम में डीएसपी जे पी वर्मा, निरीक्षक  स्वप्निल दास, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, आरक्षक अमित मंडल दिनेश दुब, विजय सिंह बिष्ट महिला आरक्षक लक्ष्मी आरक्षक ड्राइवर राकेश विश्वकर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments