Ticker

6/recent/ticker-posts

वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमैन राहुल सिंह के दमोह आगमन के पूर्व.. पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया.. देहात थाना परिसर में कांग्रेसियों का बुंदेली अंदाज में विरोध जारी..

 विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

दमोह। वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष बनाए गए राहुल सिंह लोधी के दमोह नगर आगमन के पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने अपने पूर्व घोषणा के अनुसार नारेबाजी के साथ काले झंडे लहराते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने लगे राहुल सिंह के स्वागत के एक फ्लेक्स पर कालिख पोत दी। जिसके बाद पुलिस ने जैसे तैसे करके कालिख को साफ किया वही कांग्रेसियों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

दमोह से कांग्रेस विधायक रहे राहुल सिंह द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद हाल ही में उन्हें वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमैन पद से नवाजा गया है। इसके बाद उनका आज 17 जनवरी को प्रथम दमोह नगर आगमन हो रहा है। जिसके मद्देनजर कांग्रेस नेताओं के द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाने विरोध करने का ऐलान किया गया था जिसके मद्देनजर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जगह-जगह पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
इधर दोपहर में जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने सबसे पहले वहां लगे राहुल सिंह के स्वागत फ्लेक्स पर काले खड़क दी। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां कालिख साफ करने का प्रयास किया वही काले झंडों के साथ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को चेतावनी देने के बाद हिरासत में लेना शुरू कर दिया। 

स दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन, पूर्व अध्यक्ष रतन चंद जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत यादव, अभिषेक दिमहा, अजय जाटव एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम तिवारी अपनी टीम के साथ विरोध करते नजर आए। इस दौरान किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन मिश्रा अपनी टीम के साथ नजर नहीं आए जिस से उम्मीद की जाती रही की वह किसी और जगह विरोध प्रदर्शन की रणनीति में जुटे रहे होंगे। 

कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एसडीएम गगन बिसेन, एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एचआर  पांडे पुलिस टीम के साथ जहा लगातार सक्रिय दर्ज कराते रहें वही हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को पुलिस की बसों से देहात थाना ले जाया गया जहां बुंदेली भजन करते हुए कांग्रेसी नेता राहुल सिंह के दलबदल का विरोध करके झूमते नजर आए।
अभिषेक जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments