Ticker

6/recent/ticker-posts

दिसंबर के नौवें दिन सात पोजेटिव रिपोर्ट.. टोटल कोविड-19 केस ढाई हजार के करीब पहुंचे.. एक ओर मौत से 73 की मृत्यु की पुष्टि.. अभी 295 रिपोर्ट बाकी.. विवेकानंद नगर, जबलपुर नाका, शक्ति नगर, किल्लाई नाका से मिले नए मरीज..

  टोटल कोविड-19 के ढाई हजार के करीब पहुंचे..

दमोह। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के मिलने का दौर जारी है दिसंबर के नौवें दिन भी सात नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिन को मिलाकर टोटल कोविड-19 केसों की संख्या ढाई हजार के करीब पहुंच गई है।  आज मिले सात नए मरीजों को मिलाकर टोटल केस 2496 हो गए है। वहीं 10 मरीजों के कोरोना की जंग जीतने से ठीक होने वालों की संख्या 2270 हो गई है। 

 आज मिले सभी 7 मरीज शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। जिनमे दो विवेकानंद नगर से, दो जबलपुर नाका शक्ति नगर क्षेत्र से, दो किल्लाई नाका सिविल वार्ड 8 क्षेत्र से तथा एक अन्य मरीज शामिल है। आज के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज तक जांच हेतु भेजे गए टेस्ट 48260 है। अभी तक प्राप्त रिपोर्ट 47965 है। पाजेटिव 2496 ठीक हुए 2270 मृत्यु 73, रिपोर्ट बाकी 295।

Post a Comment

0 Comments